शनिवार, 10 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
एक फोन कॉल, एक्सीडेंट और… लखनऊ में कैफे संचालक की मौत पर क्या बोली मां?​ | Box Office Milestone: Ajay Devgn की Drishyam: The Conclusion ने गाड़े झंडे, वैश्विक बॉक्स ऑफिस पर 400 करोड़ के क्लब में शामिल!​ | Love Horoscope For 10 October 2026 | आज का प्रेम राशिफल 10 अक्टूबर 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhruv Rathee Detained: CJP प्रदर्शन में शामिल होने आए ध्रुव राठी को गुरुग्राम से हिरासत में लिया, जानिए क्या है मामला​

:  कॉकरोच जनता पार्टी के जंतरमंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, ध्रुव राठी को हिरासत में […]

:  कॉकरोच जनता पार्टी के जंतरमंतर पर प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे यूट्यूबर ध्रुव राठी को गुरुग्राम से पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने की खबर सामने आई है। CJP मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे और SIR प्रक्रिया रोकने की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रही है। हालांकि, ध्रुव राठी को हिरासत में लेने की वजह और पुलिस की आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है।

 

इंदिरा चौक पर सुबह 6:30 बजे पुलिस की कार्रवाई

दिल्ली के कनॉट प्लेस स्थित इंदिरा चौक पर शनिवार सुबह 6:30 बजे पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान कुछ छात्र पब्लिक टॉयलेट में छिप गए थे। पुलिस ने वहां से करीब 50 छात्रों को बाहर निकालकर वाहन में बैठाया और अपने साथ ले गई।

#WATCH | Delhi Police detain a few protesters who had started gathering at Jantar Mantar for the Cockroach Janta Party protest here. pic.twitter.com/QqZtF4Jswd

— ANI October 10, 2026

पुलिस वाहन में छात्र के बेहोश होने का आरोप

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि पुलिस वाहन में भीड़ अधिक होने के कारण दम घुटने से एक छात्र बेहोश हो गया। इसके बाद गुस्साए छात्रों ने वाहन को पीटना शुरू कर दिया। हालांकि, छात्र के बेहोश होने की परिस्थितियों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।

100 से ज्यादा लोग हिरासत में

इंदिरा चौक पर अब तक 100 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिए जाने की जानकारी सामने आई है। बताया जा रहा है कि बिना पहचान पत्र के पहुंचने वाले लोगों को भी पुलिस हिरासत में ले रही है।

 

कॉकाकरोच जनता पार्टी की प्रमुख मांगें

1. आने वाले सभी चुनावों को रोका जाए। जनवरी 2025 की वोटर लिस्ट वापस लाई जाए।
2. मुख्य चुनाव आयुक्त की नियुक्ति के लिए 2023 के कानून को हटाकर नया कानून बनाया जाए।
3. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें।
4. SIR प्रक्रिया को बंद कर जांच के लिए कमेटी बनाई जाए।

दिल्ली में बदले रहेंगे ये रूट्स 

जंतरमंतर पर सीजेपी के प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले दिल्ली में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने आज 10 अक्टूबर 2026 को दिल्ली के कई प्रमुख मार्गों के लिए ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। 

चुनाव आयोग मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ाई 

इस प्रोटेस्ट को देखते हुए चुनाव आयोग मुख्यालय और जंतरमंतर की ओर जाने वाले रास्तों पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। इतना ही नहीं अशोक रोड पर बस खड़ी कर रास्ते को बंद कर दिया गया है। यहां बैरिकेडिंग की गई है और बड़ी संख्या में सुरक्षाकर्मी भी तैनात हैं।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY