रविवार, 27 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
2 करोड़ की रिश्वत ले रहा था ASP का दलाल, ACB ने रंगे हाथ पकड़ा; उदयपुर में मचा हड़कंप​ | ‘Mahakavya Shri Ramayana Katha’ के Poster में वानर सेना के चश्मे पर आई Memes की बाढ़, घिरे मेकर्स​ | 1 अक्टूबर से बदलेगा FD का गणित! RBI के नए नियमों से किनता पड़ेगा असर​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Ramayana के पोस्टर रिलीज: राम बने Ranbir Kapoor, लंका में गुस्से में दिखे Yash​

लंबे समय से चर्चित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ताजा अपेडट सामने आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘रामायण’ 2026 की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। धीरेधीरे फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर अपडेट के साथ दर्शकों काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है। इस दौरान फिल्म मेकर्स […]

लंबे समय से चर्चित फिल्म ‘रामायण’ को लेकर ताजा अपेडट सामने आया है। नितेश तिवारी के निर्देशन में बनीं फिल्म ‘रामायण’ 2026 की मोस्ट अवटेड फिल्मों में से एक है। धीरेधीरे फिल्म के टीजर से लेकर ट्रेलर तक, हर अपडेट के साथ दर्शकों काफी उत्साह भी देखने को मिल रहा है।

इस दौरान फिल्म मेकर्स ने रामायण के मनमोहक पोस्टर को जारी किया है, जिसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और रवि दुबे नजर आ रहे हैं।

आखिर क्या है पहले पोस्ट में?

‘रामायण’ के मेकर्स ने पोस्टर रिलीज किया है। पहले पोस्टर में राम के रुप में रणबीर कपूर काफी शांत, संयमित और साहसी नजर आ रहे हैं। उनके व्यक्तित्व में सहज गरिमा और राजसी आभा दिखाई देती हैं। वहीं, सीता के रुप में साई पल्लवी अपनी गरिमा, मासूमियत, भक्ति, धैर्य और निडरता से प्रभावित करती है। लक्ष्मण के रुप में रवि दुबे, निष्ठा, प्रेम और अपने भाई के प्रति समर्पण भाव नजर आ रहा है।

दूसरे पोस्टर में क्या है?

इस फिल्म का मेकर्स ने दूसरा पोस्टर भी रिलीज किया है। इस पोस्टर में रावण के रुप में यश को दिखाया गया है। पोस्टर में देखा जा सकता है कि रावण के रुप में यश अपनी लंका में खड़े हैं। इस पोस्टर में मुकूट पहने यश काफी गुस्से में नजर आ रहे हैं।

कब रिलीज होगी फिल्म

इस फिल्म के निर्देशक नितेश तिवारी हैं। नमित मल्होत्रा इसके निर्माता हैं। बता दें कि, इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज की तरफ से 8 बार ऑस्कर विजेता DNEG     और यश की मॉन्स्टर माइंड क्रिएशन्स के सपोर्ट से बनाया जा रहा है। वैसे रामायण फिल्म दो पार्ट में दुनियाभर में IMAX में रिलीज होगी। आपको बताते चलें कि, ‘रामायण: पार्ट 1’ दिवाली 2026 और ‘रामायण: पार्ट 2’ दिवाली 2027 में थिएटर्स में रिलीज होगी।
 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY