हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। साल में कुल 24 एकादशी आती है और महीने में 2 एकादशी तिथि पड़ती है। साल की सबसे महत्वपूर्ण एकादशियों में से एक है देवउठनी एकादशी। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन भगवान विष्णु चार महीने की योग निद्रा से जागते हैं।

इनके जागने के साथ ही एक बार फिर से विवाह और अन्य मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाती है। देवउठनी एकादशी को देव प्रबोधिनी एकादशी नाम से भी जाना जाता है। इसलिए इस शुभ दिन पर प्रभु का नाम लेते हुए व्रत और पूजा करने से मनोवांछित फलों की प्राप्ति होती है।
इसके साथ ही सुखसमृद्धि जीवन में बढ़ती है। आइए आपको बताते नवंबर में देवउठनी एकादशी कब मनाई जाएगी। जाने शुभ मुहूर्त और उपाय।
देवउठनी एकादशी 2026
कार्तिक मास में शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 20 नवंबर को सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर शुरु होगी।
तिथि का समापन 21 नवंबर को सुबह 06 बजकर 32 मिनट पर होगा।
उदयातिथि के अनुसार, देवउठनी एकादशी का व्रत 20 नवंबर 2026, शुक्रवार रखा जाएगा।
देवउठनी एकादशी पर पूजा का शुभ मुहूर्त
ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 05 बजकर 01 मिनट से 05 बजकर 44 मिनट तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 35 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त: शाम 05 बजकर 26 मिनट से 05 बजकर 52 मिनट तक
देवउठनी एकादशी पर करें ये 4 सरल उपाय
इस दिन भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा करें और उन्हें पीले रंग के फल अर्पित करें। इसके साथ ही भगवान के मंत्रों का जाप करें। धार्मिक मान्यता है कि ऐसा करने श्रीहरि की कृपा प्राप्त होगी।
देवउठनी एकादशी पर जरुरतमंद लोगों को वस्त्रों का दान करना भी काफी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इस दिन श्रद्धापूर्वक किया गया दान जीवन में सुखसमृद्धि लेकर आता है और मनोकामनाओं को पूर्ण करता है।
खासतौर पर इस दिन केले के पेड़ की पूजा करने से विशेष फलदायी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। इसलिए इसकी पूजा करने से श्रीहरि की कृपा प्राप्त होती है और विवाह में आ रही बाधाएं दूर हो जाती है।