रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

जिस थाने में थे तैनात, वहीं दर्ज हुई FIR: दारोगा समेत बिजनौर के 4 पुलिसकर्मियों को SP ने क्यों किया सस्पेंड?​

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध वसूली और 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में नजीबाबाद थाने की साहनपुर चौकी के प्रभारी कुलवीर सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ उन्हीं के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया […]

Bijnor News: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. अवैध वसूली और 5 लाख रुपये की रिश्वत मांगने के गंभीर आरोप में नजीबाबाद थाने की साहनपुर चौकी के प्रभारी कुलवीर सिंह समेत चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ उन्हीं के थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है. मामले की गंभीरता और ऑडियो सबूतों को देखते हुए बिजनौर के पुलिस अधीक्षक कृष्ण बिश्नोई ने सख्त एक्शन लेते हुए चौकी इंचार्ज समेत चारों आरोपी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है.

जानकारी के मुताबिक, बिजनौर पुलिस के चार जवान आधी रात को हरियाणा के पानीपत निवासी अमजद मजीदी के घर पहुंचे. उन्होंने अमजद को बताया कि उनका भतीजा हमजा जंगल से पेड़ काटने के एक मामले में वांछित है. इसके बाद पुलिसकर्मी हमजा को पकड़कर जबरन अपने साथ उत्तर प्रदेश ले आए.

परिजनों का आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने हमजा को जेल भेजने और ऐसे संगीन मुकदमे में फंसाने की धमकी दी, जिसमें हाईकोर्ट से भी जमानत न मिल सके. इस खौफ का फायदा उठाकर युवक को छोड़ने के एवज में 5 लाख रुपये की मोटी रिश्वत की मांग की गई.

मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग ने खोली पूरी पोल

पुलिसकर्मियों की यह काली करतूत उस वक्त बेनकाब हो गई, जब अमजद के साथी नौशाद ने पैसे के लेनदेन और धमकी देने की पूरी बातचीत को अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर लिया.

ऑडियो सबूत लेकर SP के पास पहुंचे पीड़ित

पीड़ित पक्ष ने गुरुवार को मोबाइल की ऑडियो रिकॉर्डिंग के पुख्ता सबूतों के साथ बिजनौर के एसपी कृष्ण बिश्नोई से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाई. सबूतों की जांच के बाद एसपी ने कड़ा रुख अपनाते हुए नजीबाबाद थाने में ही साहनपुर चौकी इंचार्ज कुलवीर सिंह तथा सिपाही विजयपाल, गौरव और उपेंद्र के खिलाफ भ्रष्टाचार और अवैध वसूली की धाराओं में एफआईआर दर्ज कराई. पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में चारों पुलिसकर्मियों को तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है. अपनी ही चौकी के थाने में मुकदमा दर्ज होने और निलंबन की इस बड़ी कार्रवाई के बाद पूरे जिले के पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY