Diwali 2026 Sweets/Recipes: ‘हल्कोवा’ 90 के दशक की इस स्वीट को आज के टाइम में ज्यादातर लोग भूल चुके हैं और शायद बच्चों को तो इस बारे में पता भी नहीं होगा. ये एक ऐसी मिठाई या सीधे तौर पर कहा जाए तो बर्फी है जो सिंपल और स्वादिष्ट है. ये लंबे समय तक खराब भी नहीं होती है. यही वजह थी कि पहले दुकानों पर भी ये मिल जाती थी. इसे बिना दूध और बिना खोया के तैयार किया जाता है, इसलिए बजट फ्रेंडली भी है.

हल्कोवा फेस्टिव सीजन के लिए इसलिए भी अच्छी मिठाई है कि आप इसे स्टोर करके रख सकते हैं. ज्यादातर 90’s के बच्चों ने इसे कभी न कभी जरूर खाया होगा. शेफ पंकज भदौरिया ने इसकी रेसिपी शेयर की है. इस दिवाली के लिए देख लें हल्कोवा की रेसिपी.
‘हल्कोवा’ बनाने की जरूरी डिटेल
- तैयारी का समय: 5 मिनट
- पकाने का समय: 15 मिनट
- सेट होने का समय: 30 मिनट
- कितने लोगों के लिए: 34
नोट कर लें इनग्रेडिएंट्स
- 1 कप घी
- 2 कप मैदा
- 1 कप चीनी
- 1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर
- आप चाहे तो थोड़ी सी पिस्ता की कतरन ले सकते हैं.
हल्कोवा की रेसिपी
- सबसे पहले घी को कढ़ाही में गर्म करें और इसमें मैदे को धीमी आंच पर लगातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भूनें.
- मैदा भूनतेभूनते घी छोड़ने लगता है और ये बिल्कुल सॉफ्ट पेस्ट जैसा बन जाता है. इसका मतलब ये अब तैयार है.
- जब मैदा भुन जाए तो उसमें पिसी हुई चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- इलायची और चीनी डालने के बाद भी इसे लगातार चलाना है और बस 2 मिनट तक ही पकाना पड़ेगा. मिश्रण तैयार होने पर गैस ऑफ कर दें.
- एक ट्रे या थाली में देसी घी लगा दें और जो मैदा का मिश्रण तैयार किया है उसे इसमें डालकर सेट होने के लिए रख दें.
- जब ये मिश्रण पूरी तरह से सेट हो जाए तो इसे चेक करें और फिर चाकू की मदद से टुकड़ों में काट लें.
- आपके पास पिस्ता की कतरन है तो इसे आप हल्कोवा सेट करते वक्त ऊपर से स्प्रिंकलर करके कलछी से हल्का दबा दें.
View this post on Instagram
हल्कोवा को इस तरह करें स्टोर
कुछ ही देर में बिल्कुल आसानी से 90 के दशक की पसंदीदा मिठाई हल्कोवा बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप एयरटाइट कंटेनर में करके स्टोर कर लें.