शनिवार, 7 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
वेटिंग लिस्ट की टेंशन खत्म! दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई रूट पर चलेंगी 1000 अतिरिक्त ट्रेनें, रेलवे का मेगा प्लान​ | मुरादाबाद में क्यों हैवान बना पति? ससुराल में आकर रेता पत्नी का गला, फिर किया सुसाइड का प्रयास​ | गाड़ियों की सेहत से कोई खिलवाड़ नहीं! पेट्रोलियम मंत्रालय ने कहा- पूरी तरह सेफ है सरकारी कंपनियों का E20 पेट्रोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

मुरादाबाद में क्यों हैवान बना पति? ससुराल में आकर रेता पत्नी का गला, फिर किया सुसाइड का प्रयास​

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां ससुराल में दिवाली मनाने आए एक युवक ने पहले अपनी पत्नी का गला रेता, फिर उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया. इस वारदात दोनों पतिपत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन फानन में दोनों को अस्पताल […]

उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में एक दिल दहला देने वाली वारदात हुई है. यहां ससुराल में दिवाली मनाने आए एक युवक ने पहले अपनी पत्नी का गला रेता, फिर उसी चाकू से अपने गले पर भी वार कर लिया. इस वारदात दोनों पतिपत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए. आनन फानन में दोनों को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है. मामला मुरादाबाद के नागफनी थाना क्षेत्र में दसवां घाट इलाके का है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

पुलिस के मुताबिक अब तक की जांच में वारदात के पीछे की वजह पारिवारिक विवाद के रूप में सामने आई है. परिजनों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि कटघर थाना क्षेत्र के करूला निवासी तौकीर और दसवां घाट की रहने वाली फरीन के बीच काफी समय तक प्रेम प्रसंग रहा. इसके बाद दोनों ने कुछ समय पहले ही लव मैरिज किया था. आरोप है कि शादी के बाद से ही दोनों के बीच झगड़े शुरू हो गए. तौकीर मजदूरी करता था और अपनी कमाई का शराब पी जाता था. इस बात को लेकर पत्नी से झगड़े होते थे.

ससुराल में भी हुआ झगड़ा

परिजनों के मुताबिक शनिवार की सुबह दिवाली पर तौकीर अपनी ससुराल में आया. यहां दोपहर करीब दो बजे फिर पतिपत्नी में किसी बात को लेकर झगड़ा शुरू हो गया. देखते ही देखते इनके बीच का विवाद इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर तौकीर ने घर में रखे एक तेजधार हथियार से फरीन के गले पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया. इससे पत्नी लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गई. इसके बाद तौकीर ने उसी हथियार से अपने गले पर भी वार किया. इससे वह भी लहूलुहान होकर गिर गया.

मचा हड़कंप, बुलाई पुलिस

घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया. तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया. जहां डॉक्टरों की देखरेख में इनका इलाज चल रहा है. दोनों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. अब इन्हें बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किए जाने की प्रक्रिया चल रही है. पुलिस के मुताबिक घायल पत्नी ने वारदात की पूरी कहानी बयां की है. एसपी सिटी कुंवर रणविजय सिंह के मुताबिक मामले की जांच कराई जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY