शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Dhurandhar 2 OTT Release: रणवीर सिंह की फिल्म का Uncut Version अब Netflix पर दिखेगा​

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी थी और 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए […]

रणवीर सिंह की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने सिनेमाघरों में रिलीज होने के बाद बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बारिश कर दी थी और 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का ऐतिहासिक कलेक्शन किया था। बड़े पर्दे पर अपनी सफलता का परचम लहराने के बाद, अब यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

इस दिन नेटफ्लिक्स इंडिया पर देगी दस्तक

रणवीर सिंह और संजय दत्त के फैंस के लिए सबसे बड़ा अपडेट यह है कि ‘धुरंधर 2’ अब भारत में नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने जा रही है। वैसे तो नेटफ्लिक्स इसे कई दूसरे देशों में पहले ही रिलीज कर चुका है, लेकिन भारत में फैंस इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। अब यह इंतजार खत्म हो गया है, क्योंकि फिल्म कल यानी 19 जून 2026 को इंडिया में नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम कर दी जाएगी। इस खबर के सामने आते ही फैंस के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है।
 

नेटफ्लिक्स पर दिखेगा अनकट और नया ड्रामा

ओटीटी पर रिलीज हो रही ‘धुरंधर 2’ में दर्शकों के लिए एक बहुत बड़ा सरप्राइज मिलने वाला है। दरअसल, थिएटर्स में रिलीज के वक्त फिल्म के जिन सीन्स पर कैंची चलाई गई थी या जिन्हें छोटा कर दिया गया था, उन्हें नेटफ्लिक्स पर दिखाए जाने वाले वर्जन में वापस जोड़ दिया गया है। इसका मतलब है कि दर्शकों को अब फिल्म के कई नए और अनकट सीन्स देखने को मिलेंगे, जो थिएटर्स में मिस हो गए थे। फिल्म की इस अनकट और नई कहानी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY