सोमवार, 17 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
Unclaimed Bank Deposits: पुराने बैंक खाते में पड़ी लावारिस रकम कैसे निकालें? RBI का UDGAM पोर्टल करेगा मदद​ | अजब-गजब हाल! 106 बच्चों में सिर्फ 3 पहुंचे स्कूल, 5 में से 4 शिक्षक गायब; देख दंग रह गए DM साहब​ | गाले टेस्ट में शुभमन गिल का ‘सुपरमैन’ कैच, हवा में उड़कर एक हाथ से लपकी गेंद​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

IND vs ENG 1st T20: Vaibhav Suryavanshi का इंतजार बढ़ा, Sanju Samson पर मैनेजमेंट ने फिर जताया भरोसा​

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का आगाज हो गया है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ 20 से श्रृंखला गंवाने के बाद माना जा रहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन पहले टी20 में 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का […]

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 श्रृंखला का आगाज हो गया है, लेकिन युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का इंतजार अभी खत्म नहीं हुआ है। आयरलैंड के खिलाफ 20 से श्रृंखला गंवाने के बाद माना जा रहा था कि भारतीय टीम प्रबंधन पहले टी20 में 15 वर्षीय प्रतिभाशाली बल्लेबाज को अंतरराष्ट्रीय पदार्पण का मौका देगा। हालांकि ऐसा नहीं हुआ और टीम ने एक बार फिर अनुभवी खिलाड़ियों पर भरोसा जताया हैं।
चेस्टरलीस्ट्रीट में खेले जा रहे पहले टी20 मुकाबले में भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया हैं। मौजूद जानकारी के अनुसार पिच पर अच्छी घास मौजूद थी, लेकिन इसके बावजूद भारतीय टीम ने संतुलित संयोजन के साथ उतरने का फैसला किया। टीम में तीन स्पिन गेंदबाजों को शामिल किया गया है। वरुण चक्रवर्ती, रवि बिश्नोई और अक्षर पटेल स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं, जबकि अक्षर पटेल हरफनमौला खिलाड़ी की भूमिका भी निभाएंगे।
बता दें कि आयरलैंड के खिलाफ मिली निराशाजनक हार के बाद भारतीय टीम चयन को लेकर लगातार चर्चा हो रही थी। सबसे ज्यादा सवाल सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन की जगह को लेकर उठे थे। आयरलैंड के खिलाफ दोनों मुकाबलों में संजू सैमसन पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे। इसके बाद क्रिकेट प्रेमियों और विशेषज्ञों ने वैभव सूर्यवंशी को मौका देने की मांग की थी। हालांकि टीम प्रबंधन ने पहले मुकाबले में कोई बड़ा बदलाव नहीं किया और संजू सैमसन को एक और अवसर दिया हैं।
भारतीय टीम की कप्तानी श्रेयस अय्यर कर रहे हैं। उनके साथ अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, तिलक वर्मा, हर्षित राणा, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती अंतिम एकादश का हिस्सा बने हैं। ईशान किशन विकेटकीपर की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
दूसरी ओर इंग्लैंड की टीम भी हाल के दिनों में बड़े बदलावों के दौर से गुजर रही है। न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट श्रृंखला में 21 की हार के बाद इंग्लैंड को बड़ा झटका तब लगा जब बेन स्टोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का फैसला कर लिया। गौरतलब है कि बेन स्टोक्स पिछले करीब तीन वर्षों से सीमित ओवरों का क्रिकेट नहीं खेल रहे थे, लेकिन वर्ष 2022 के टी20 विश्व कप फाइनल में उनकी यादगार पारी आज भी इंग्लैंड के प्रशंसकों को याद हैं।
अब इंग्लैंड की टी20 टीम की कमान हैरी ब्रूक के हाथों में है। टेस्ट क्रिकेट से सीधे टी20 प्रारूप में लौटे हैरी ब्रूक और जैकब बेथेल के सामने बहुत कम समय में खुद को नए प्रारूप के अनुसार ढालने की चुनौती है। टीम के मुख्य प्रशिक्षक ब्रेंडन मैकुलम भी टेस्ट श्रृंखला समाप्त होने के तुरंत बाद खिलाड़ियों के साथ जुड़ गए हैं।
मौजूद जानकारी के अनुसार इंग्लैंड ने टी20 विश्व कप में भारत से सेमीफाइनल हारने वाली टीम की तुलना में केवल दो बदलाव किए हैं। साकिब महमूद और ल्यूक वुड को अंतिम एकादश में जगह मिली है, जबकि जोफ्रा आर्चर को आराम दिया गया है और जेमी ओवरटन चोट के कारण उपलब्ध नहीं हैं। इंग्लैंड की टीम में फिल सॉल्ट, जोस बटलर, हैरी ब्रूक, जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, आदिल रशीद, ल्यूक वुड और साकिब महमूद शामिल हैं।
भारत के लिए यह श्रृंखला केवल जीत हासिल करने का मौका नहीं बल्कि अगले टी20 विश्व कप की तैयारियों का भी अहम हिस्सा मानी जा रही है। ऐसे में युवा खिलाड़ियों को मौका देने और सही टीम संयोजन तैयार करने पर सभी की नजरें बनी हुई हैं। वहीं वैभव सूर्यवंशी को कब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण का अवसर मिलेगा, यह सवाल अभी भी क्रिकेट प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ हैं।
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY