रविवार, 18 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
PUC Validity Status Check: कब खत्म हो रही है आपके वाहन के PUC की वैलिडिटी? मोबाइल से ऐसे करें चेक​ | FPIs ने बाजार से खींचे हाथ! अक्टूबर में अब तक निकाले ₹52,100 करोड़, जानिए बिकवाली का बड़ा कारण​ | यूपी में बेसिक शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच… हाई कोर्ट का आदेश, STF को क्यों सौंपी कमान?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Prabhas की Spirit अब Diwali 2027 पर होगी रिलीज, Ramayana Part 2 से बड़ा क्लैश​

हाल ही में प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ नई रिलीज का एलान कर दिया गया है। फिल्ममेकर ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब दिसंबर 2026 में रिलीज करने के बजाय पोस्टपोन कर दी गई है। इसका सीधा अर्थ यह है कि ‘स्पिरिट’ का मुकाबला नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण […]

हाल ही में प्रभास और तृप्ति डिमरी स्टारर अपकमिंग फिल्म ‘स्पिरिट’ नई रिलीज का एलान कर दिया गया है। फिल्ममेकर ने शनिवार को घोषणा की कि यह फिल्म अब दिसंबर 2026 में रिलीज करने के बजाय पोस्टपोन कर दी गई है।

इसका सीधा अर्थ यह है कि ‘स्पिरिट’ का मुकाबला नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण पार्ट 2’ से होगा, जिसमें रणबीर कपूर अहम भूमिका में है और यह फिल्म भी उसी समय दीवाली पर रिलीज होने वाली है।

‘रामायण’ से टकराएगी स्पिरिट

इस बीच, संदीप ने फैंस को हिंट दिया कि वह ‘स्पिरिट’ से प्रभास का एक नया लुक और फिल्म की रिलीज डेट शेयर करेंगे। उन्होंने X पर लिखा, ‘प्रभास अन्ना के प्यारे फैंस! मैं एक नया पोस्टर पेश करने जा रहा हूं, जिसमें चश्मे के पीछे प्रभास नजर आ रहे हैं और इसके साथ ही नई रिलीज डेट भी सामने आई है। कुछ ही मिनट के बाद उन्होंने बताया कि ‘स्पिरिट’ अब दिवाली के मौके पर 29 अक्टूबर 2027 को रिलीज होगी’।

‘रामायण पार्ट 2’ के साथ टकराव

नितेश तिवारी की ‘रामायण पार्ट 2’ दीवाली 2027 में रिलीज होने वाली है। इसका पहला पार्ट दीवाली 2026 पर रिलीज होगा। इस फिल्म में  रणबीर कपूर, साई पल्लवी, यश, सनी देओल, अरुण गोविल, रवि दुबे जैसे अद्भुत कलाकार नजर रख रहें। अगले साल दोनों फिल्मों का टकराव कैसा होता है।

‘स्पिरिट’ के बारे में

‘स्पिरिट’ को शुरुआत में मार्च 2027 में रिलीज किया जाना था। लेकिन इस फिल्म को आगे बढ़ाकर अगले साल अक्तूबर तक कर दिया गया है। तृप्ति के अलावा विवेक ओबेरॉय, कंचना और ऐश्वर्या देसाई भी मुख्य भूमिकाओं में है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY