SBI UPI Service Down: भारतीय स्टेट बैंक के ग्राहकों के लिए डिजिटल भुगतान से जुड़ी अहम सूचना है।

बैंक की सेवाएं 30 अक्टूबर 2026 को कुछ समय के लिए अस्थायी रूप से उपलब्ध नहीं रहेंगी। निर्धारित मेंटेनेंस कार्य के चलते यह रूकावट रात 12:15 बजे से रात 12:40 बजे तक रहने की जानकारी दी गई है।
25 मिनट तक प्रभावित रह सकती है UPI सेवा
निर्धारित रखरखाव के दौरान ग्राहक SBI की UPI सेवा के माध्यम से भुगतान करने में परेशानी का सामना कर सकते हैं। बैंक के अनुसार, मेंटेनेंस का काम तय समय से पहले पूरा होने की संभावना भी है। ऐसे में सेवा निर्धारित अवधि से पहले बहाल हो सकती है।
Due to scheduled maintenance activity, SBI UPI services will be temporarily unavailable from 00:15 hrs to 00:40 hrs on 30.10.2026 . The activity may, however, be completed early. Customers may continue to use UPI Lite Services for uninterrupted service. We regret the…
— State Bank of India October 28, 2026
UPI Lite से कर सकेंगे भुगतान
SBI ने ग्राहकों को सलाह दी है कि UPI सेवाओं में अस्थायी रूकावट के दौरान वे का उपयोग कर सकते हैं। इससे पात्र लेनदेन के लिए भुगतान की सुविधा जारी रखी जा सकती है। हालांकि, UPI Lite की उपलब्धता और लेनदेन की सीमाएं लागू शर्तों पर निर्भर करेंगी।
ग्राहकों से सहयोग की अपील
बैंक ने निर्धारित रखरखाव के कारण होने वाली असुविधा के लिए खेद जताया है।
ग्राहकों को सलाह दी जाती है कि जरूरी डिजिटल भुगतान की योजना पहले से बना लें और लेनदेन में परेशानी आने पर सेवा बहाल होने तक वैकल्पिक भुगतान माध्यम का इस्तेमाल करें।