मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Cyclone Arnab: उड़ानें रद्द, 90 से ज्यादा ट्रेनें कैंसिल और स्कूल-कॉलेज बंद… चक्रवात अर्नब से जुड़े बड़े अपडेट्स​ | इलेक्ट्रिक स्कूटरों को प्रोडक्शन बढ़ाएगी ये कंपनी, हर महीने 18,000 यूनिट का होगा इजाफा​ | ग्लोबल एनर्जी मार्केट में भारत की धाक! अगले साल भारतीय डीजल का निर्यात मिटाएगा दुनिया भर का संकट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Automobile

इलेक्ट्रिक स्कूटरों को प्रोडक्शन बढ़ाएगी ये कंपनी, हर महीने 18,000 यूनिट का होगा इजाफा​

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने जा रही है. कंपनी तमिलनाडु के होसुर प्लांट और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित AURIC Phase 1 प्लांट में हर महीने कुल 18,000 ज्यादा स्कूटर बनाने की क्षमता तैयार करेगी. कंपनी के मुताबिक, मौजूदा मांग को देखते […]

इलेक्ट्रिक स्कूटर बनाने वाली कंपनी Ather Energy बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए अपनी उत्पादन क्षमता बढ़ाने जा रही है. कंपनी तमिलनाडु के होसुर प्लांट और महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित AURIC Phase 1 प्लांट में हर महीने कुल 18,000 ज्यादा स्कूटर बनाने की क्षमता तैयार करेगी.

कंपनी के मुताबिक, मौजूदा मांग को देखते हुए उसके पास हर महीने करीब 20,000 स्कूटर की ऐसी संभावित बिक्री है, जिसे वह अभी पूरा नहीं कर पा रही है. इसकी मुख्य वजह उत्पादन क्षमता की कमी है.

प्लांट की क्षमता बढ़ाएगी कंपनी

कंपनी के प्रबंधन ने होसुर प्लांट में हर महीने 6,000 और AURIC Phase 1 प्लांट में 12,000 ज्यादा यूनिट बनाने की मंजूरी दी है. होसुर प्लांट में क्षमता बढ़ाने का काम चालू वित्त वर्ष की मौजूदा तिमाही के आखिर तक शुरू होने की उम्मीद है. वहीं, महाराष्ट्र के प्लांट में आने वाले हफ्तों में ट्रायल उत्पादन शुरू हो सकता है. यहां मशीनें लगाने और क्षमता विस्तार का काम वित्त वर्ष 2027 की चौथी तिमाही तक पूरा करने का लक्ष्य है.

पहली बार कंपनी को हुआ मुनाफा

Ather Energy के लिए जुलाईसितंबर 2026 की तिमाही भी खास रही. कंपनी ने पहली बार किसी तिमाही में मुनाफा दर्ज किया. 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 1.26 करोड़ रुपये रहा. पिछले साल की इसी तिमाही में उसे 154.07 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था. कंपनी के सीईओ तरुण मेहता ने इसे कारोबार के लिए बड़ी उपलब्धि बताया. हालांकि, उन्होंने साफ किया कि कंपनी का मुख्य लक्ष्य सिर्फ मुनाफा कमाना नहीं, बल्कि बिक्री और कारोबार का विस्तार करना भी है.

बिक्री और ग्राहकों की मांग में तेजी

वित्त वर्ष 2027 की दूसरी तिमाही में कंपनी की थोक बिक्री करीब 93,000 स्कूटर रही. इस दौरान वाहनों के रजिस्ट्रेशन लगभग 92,500 तक पहुंच गए, जबकि पिछले साल इसी अवधि में यह संख्या करीब 57,000 थी. ग्राहकों की पूछताछ भी सालाना आधार पर 109% बढ़कर लगभग 10 लाख हो गई. वहीं, प्रीऑर्डर 108% बढ़कर करीब 1.8 लाख तक पहुंच गए.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY