शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में तूफान की हलचल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 दिन खराब रहेगा मौसम​ | त्योहारी सीजन में 10,000 करोड़ के महा-नुकसान की चेतावनी! व्यापारियों ने राहुल गांधी को लिखा पत्र, रैली टालने का किया आग्रह​ | ‘विकास यादव’ का नाम 13 बार… SP के आरोप के बाद एक्शन, आजमगढ़ में 5 BLO समेत 9 पर कार्रवाई​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Cyclone Alert: बंगाल की खाड़ी में तूफान की हलचल, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, 3-4 दिन खराब रहेगा मौसम​

: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम देश के कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। IMD के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक मध्य और दक्षिण भारत में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है। ⚠️ IMD Weather Warning ! Under the influence of the likely formation and […]

: बंगाल की खाड़ी में बन रहा चक्रवाती सिस्टम देश के कई राज्यों के मौसम को प्रभावित कर सकता है। IMD के अनुसार अगले 3 से 4 दिनों तक मध्य और दक्षिण भारत में भारी से अत्यंत भारी बारिश की संभावना है।

⚠️ IMD Weather Warning !

Under the influence of the likely formation and further intensification of a Cyclonic Storm over the Westcentral Bay of Bengal by 26th October, isolated extremely heavy rainfall is likely over Coastal Andhra Pradesh on 27th & 28th October, and over… pic.twitter.com/OKAEf6pB3X

— India Meteorological Department October 24, 2026

इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी

अंडमाननिकोबार और सौराष्ट्रकच्छ में आज भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। वहीं आंध्र प्रदेश, गुजरात, केरल, तमिलनाडु, पुडुचेरी, कराईकल और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश का अलर्ट है।

आंधीबिजली को लेकर भी अलर्ट

आंध्र प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, गुजरात, पूर्वी राजस्थान, कोंकणगोवा और तमिलनाडु समेत कई राज्यों में गरजचमक के साथ बारिश और बिजली गिरने की संभावना है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने की सलाह दी गई है।

बंगाल की खाड़ी में चक्रवात की हलचल

दक्षिणपूर्वी बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन 26 अक्टूबर तक चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके प्रभाव से 28 अक्टूबर को उत्तर आंध्र प्रदेश और दक्षिण ओडिशा के बीच लैंडफॉल की संभावना जताई गई है।

ओडिशा के 30 जिलों में अलर्ट

संभावित चक्रवात को देखते हुए ओडिशा के सभी 30 जिलों को अलर्ट पर रखा गया है। 16 तटीय और दक्षिणी जिलों में विशेष सावधानी बरतने के निर्देश हैं। गंजाम, गजपति, पुरी और खुर्दा में कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY