न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट में इंडिया ए की बल्लेबाजी बुरी तरह फ्लॉप रही। भारतीय टीम पहली पारी में महज 113 रन पर ऑलआउट हो गई, जबकि पांच बल्लेबाज खाता भी नहीं खोल सके।

IND vs NZ, Indian batsmen disappointed: न्यूजीलैंड दौरे पर रेड बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही है। न्यूजीलैंड ए के खिलाफ पहले अनऑफिशियल टेस्ट मैच के पहले ही दिन इंडिया ए की बल्लेबाजी पूरी तरह लड़खड़ा गई। लिंकन के बर्ट सुटक्लिफ ओवल मैदान पर खेले जा रहे मुकाबले में न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारतीय टीम को पहली पारी में महज 113 रन पर समेट दिया। टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय बल्लेबाजों का यह प्रदर्शन टीम मैनेजमेंट के लिए चिंता बढ़ाने वाला है।
इस मुकाबले में न्यूजीलैंड ए ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उसके गेंदबाजों ने इसे सही साबित कर दिया। भारतीय बल्लेबाजी क्रम की हालत ऐसी रही कि पांच बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके। हालांकि, यश राठौड़ और देवदत्त पडिक्कल ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन बाकी बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे।
IND vs NZ: बड़े खिलाड़ियों का फ्लॉप शो, पांच बल्लेबाज बिना खाता खोले आउट
टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडिया ए की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम के अनुभवी बल्लेबाज केएल राहुल 8 गेंदों का सामना करने के बाद बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। इसके बाद साई सुदर्शन भी 13 गेंदों में कोई रन नहीं बना सके। नंबर चार पर बल्लेबाजी करने आए सुदर्शन से टीम को बड़ी पारी की उम्मीद थी, लेकिन वह इसे पूरा नहीं कर सके। कप्तान और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल भी सिर्फ एक रन बनाकर आउट हो गए। वहीं, वाशिंगटन सुंदर, मुकेश चौधरी और आकाश दीप भी शून्य पर आउट होने वाले खिलाड़ियों में शामिल रहे। भारतीय टीम ने पहले सेशन में ही चार विकेट गंवा दिए थे, जिसके बाद पूरी पारी दबाव में आ गई।
India A fully up against it in their warm up match prior the Test Series in New Zealand
They sit at 54/4 with some great bowling by Keene to dismiss the Indian Batsman
Padikkal the only player to really get going for India currently 32* off 75 balls
A sign of things to come for India in the upcoming weeks?
— JN Sport October 24, 2026
IND vs NZ: यश राठौड़ ने खेली सबसे बड़ी पारी
इंडिया ए की पारी जब बुरी तरह लड़खड़ा रही थी, तब यश राठौड़ ने निचले क्रम में आकर मोर्चा संभाला। उन्होंने 49 गेंदों पर तीन चौकों और तीन छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम 100 रन का आंकड़ा पार करने में सफल रही। यश राठौड़ के अलावा देवदत्त पडिक्कल ने 32 रन बनाए, जबकि यशस्वी जायसवाल के बल्ले से 17 रन निकले। इन तीन बल्लेबाजों के अलावा कोई भी खिलाड़ी बड़ी पारी खेलने में सफल नहीं रहा।
IND vs NZ: साइमन कीन ने झटके पांच विकेट
न्यूजीलैंड ए की ओर से साइमन कीन भारतीय बल्लेबाजों के लिए सबसे बड़ी परेशानी साबित हुए। उन्होंने घातक गेंदबाजी करते हुए पांच विकेट अपने नाम किए। वहीं, जैक गिब्सन ने तीन विकेट लेकर भारतीय बल्लेबाजी क्रम को पूरी तरह तहसनहस कर दिया। न्यूजीलैंड ए के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा और उन्हें खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। अब भारतीय गेंदबाजों पर टीम को मुकाबले में वापस लाने की जिम्मेदारी होगी।