बुधवार, 18 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Jensen Huang: Nvidia में फिर लौटेंगे जेनसन हुआंग ? बड़ा बयान, बोर्ड के फैसले पर टिकी वापसी, गलतियां भी मानीं​ | यूपी: वोटर लिस्ट में फर्जीवाड़ा करने पर होगी जेल, निर्वाचन आयोग ने दी सख्त चेतावनी​ | Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Congress Screening Committee: पांच राज्यों में कांग्रेस ने बनाई स्क्रीनिंग कमेटियां! UP में अजय माकन, पंजाब में सिरिवेल्ला और उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी को सौंपी कमान​

Congress Screening Committee: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं।  पार्टी ने उत्तर प्रदेश , पंजाब , उत्तराखंड , गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 16 नवंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया। […]

Congress Screening Committee: आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। 

पार्टी ने उत्तर प्रदेश , पंजाब , उत्तराखंड , गोवा और मणिपुर के लिए स्क्रीनिंग कमेटियों का गठन किया है। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की मंजूरी के बाद महासचिव केसी वेणुगोपाल ने 16 नवंबर 2026 को नियुक्ति आदेश जारी किया। सभी समितियां तत्काल प्रभाव से काम शुरू करेंगी।

कांग्रेस ने उत्तर प्रदेश की स्क्रीनिंग कमेटी का चेयरपर्सन वरिष्ठ नेता अजय माकन को बनाया है। उनके साथ असलम शेख और बी.वी. श्रीनिवास को कमेटी में सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। आगामी चुनावों के लिए उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया में यह समिति महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

Hon’ble Congress President Shri @kharge has constituted the Screening Committees for the forthcoming Assembly Elections in the respective states with immediate effect. pic.twitter.com/dny3Prx0I2

— Congress November 16, 2026

पंजाब और उत्तराखंड में इन नेताओं को जिम्मेदारी

पंजाब में डॉ. सिरिवेल्ला प्रसाद को स्क्रीनिंग कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। सचिन सावंत और निवेदित अल्वा को सदस्य बनाया गया है। वहीं, उत्तराखंड में दीपा दासमुंशी को चेयरपर्सन की जिम्मेदारी मिली है। अनिल चौधरी और पाल भाई अंबालिया समिति के सदस्य होंगे।

गोवा और मणिपुर में भी कमेटियां गठित

गोवा में के.जे. जॉर्ज स्क्रीनिंग कमेटी की कमान संभालेंगे। उनके साथ सतेज डी. पाटिल और शफी परंबिल सदस्य बनाए गए हैं। मणिपुर में बी.एम. संदीप को अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, जबकि हिबी ईडन और राजेश ठाकुर को समिति में जगह मिली है।

उम्मीदवार चयन की प्रक्रिया पर रहेगा फोकस

कांग्रेस के आदेश के मुताबिक, संबंधित राज्यों के AICC महासचिव, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, कांग्रेस विधायक दल के नेता और संबंधित AICC सचिव भी पदेन सदस्य होंगे। स्क्रीनिंग कमेटियां संभावित उम्मीदवारों के नामों की समीक्षा और चयन संबंधी सिफारिशों में अहम भूमिका निभाती हैं।

इन नियुक्तियों को आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस की संगठनात्मक तैयारियों के रूप में देखा जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY