रविवार, 15 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
UP में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 55 PCS अधिकारियों के तबादले, 5 विकास प्राधिकरणों के सचिव बदले गए​ | Namami Gange Project: नमामि गंगे प्रोजेक्ट से साफ हुई मां गंगा, हरिद्वार के सभी 22 नाले टैप, 5 STP प्लांट कर रहे काम​ | UP: नौकरी दिलाने के बहाने दोस्त को बुलाया, शराब पार्टी में तीन गोलियां मारीं; पेट में फंसी एक गोली​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

23 दिन से बेटे की राह देख रही मां की आंखें पथराईं, पिता तस्वीर लेकर शहर-शहर भटक रहा… आखिर कहां है 11 साल का वीर?​

Lalitpur/Bhopal News: एक पिता के लिए इससे बड़ी बेबसी और क्या होगी कि उसका 11 साल का बेटा अचानक आंखों के सामने से गायब हो जाए… और 23 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग न मिले. घर में मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, हर आहट पर उसे लगता है कि […]

Lalitpur/Bhopal News: एक पिता के लिए इससे बड़ी बेबसी और क्या होगी कि उसका 11 साल का बेटा अचानक आंखों के सामने से गायब हो जाए… और 23 दिन बीत जाने के बाद भी उसका कोई सुराग न मिले. घर में मां की आंखें दरवाजे पर टिकी हैं, हर आहट पर उसे लगता है कि शायद उसका बेटा लौट आया. वहीं, पिता बेटे की तस्वीर सीने से लगाए अनजान शहरों की गलियों में उसे तलाश रहा है. वह कभी किसी मंदिर की सीढ़ियों पर रात गुजारता है तो कभी भूखे पेट ही अगले शहर की ओर निकल पड़ता है. यह दर्दभरी कहानी उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले के नाराहट गांव के रहने वाले मनोज पटेल और उनके 11 साल के बेटे वीर की है.

20 अक्टूबर की सुबह मनोज पटेल के घर में सब कुछ सामान्य था. मनोज चूल्हे पर चाय बना रहे थे और उनकी पत्नी कपड़े धो रही थीं. पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाला 11 साल का वीर घर के बाहर कुर्सी पर बैठा था. पिता ने चाय पीने के लिए बेटे को आवाज लगाई, लेकिन वीर वहां नहीं था. परिवार को लगा कि वह आसपास कहीं खेल रहा होगा, लेकिन घर, मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां तलाश करने के बाद भी उसका कोई पता नहीं चला. बस, उसी दिन से इस परिवार की खुशियां जैसे कहीं खो गईं.

मनोज पटेल ईरिक्शा चलाकर और मूर्तियां बनाकर परिवार का पेट पालते हैं. बेटे को खोजने के लिए उन्होंने अपनी जमा पूंजी तक लगा दी. करीब 55 हजार रुपये खर्च कर 1600 पर्चे छपवाए. पहले बाइक और ऑटो से तलाश की, लेकिन जब कोई सुराग नहीं मिला तो पिता खुद पैदल ही बेटे की तलाश में निकल पड़े. हाथ में वीर की तस्वीर और लोगों से मदद की गुहार लगाने वाले पर्चे लेकर वह हर किसी से एक ही सवाल पूछते हैं क्या आपने मेरे बेटे को कहीं देखा है.

मंदिर की सीढ़ियों पर रातें और कई शहरों की खाक

वीर की तलाश में मनोज ललितपुर से छतरपुर, बीना, दतिया, ओरछा, सागर, झांसी और टीकमगढ़ होते हुए भोपाल पहुंच गए. इस सफर में कई रातें मंदिरों की सीढ़ियों पर गुजारीं. कभी प्रसाद खाकर पेट भरा तो कभी किसी अनजान शख्स ने मदद कर दी. जिस पिता को बेटे का हाथ पकड़कर घर लौटना था, आज वही पिता उसकी एक झलक पाने के लिए दरदर भटक रहा है.

भोपाल में पुलिस अधिकारी से लगाई मदद की गुहार

भोपाल में मनोज पटेल की मुलाकात एसीपी संतोष पटेल से हुई. उन्होंने बेटे की तस्वीर और गुमशुदगी की जानकारी ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचाने की उम्मीद जताई है. मनोज चाहते हैं कि वीर की तस्वीर सोशल मीडिया पर देशभर में साझा हो, ताकि कहीं से भी कोई सुराग मिल सके.

मां की पथराई आंखें और चमत्कार की आस

उधर, गांव में मां की आंखें आज भी बेटे की राह देख रही हैं. न जाने कितनी बार दरवाजे की तरफ देखकर वह सोचती होगी कि अभी वीर दौड़ता हुआ आएगा और ‘मां’ कहकर गले लग जाएगा. पिता की बस एक ही गुहार है कि कोई उसके कलेजे के टुकड़े को खोजने में मदद कर दे. 23 दिन से वीर की राह देख रहे इस परिवार को अब किसी चमत्कार का इंतजार है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY