बुधवार, 7 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
कहीं फंदे से लटके मिले, कहीं जहर खा लिया… नोएडा में 24 घंटे में 15 मौतें, 6 ने किया सुसाइड​ | Atal Pension Yojana Eligibility: अटल पेंशन स्कीम में कौन कर सकता है आवेदन? जानें Eligibility और जरूरी शर्तें​ | डॉलर के सामने रुपया हुआ धड़ाम! आरबीआई पॉलिसी के बाद 43 पैसे की भारी गिरावट​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

BPSC 72nd Prelims Postponed: BPSC 72वीं परीक्षा एक बार फिर हुई स्थगित, नई तारीख का छात्रों को इंतजार​

BPSC 72nd Prelims Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टुडेंट के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। हालांकि अब तक इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान […]

BPSC 72nd Prelims Postponed: बिहार लोक सेवा आयोग BPSC ने 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे स्टुडेंट के लिए बड़ी अपडेट सामने आई है। आयोग ने 25 अक्टूबर 2026 को होने वाली प्रतियोगिता परीक्षा को एक बार फिर स्थगित कर दिया है। हालांकि अब तक इस परीक्षा की नई तारीख का ऐलान नहीं किया गया। 

 

दूसरी बार टली परीक्षा

बिहार लोक सेवा आयोग की ओर से दूसरी बार 72वीं संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा की तारीख में बदलाव किया गया है।  पहली बार इस परीक्षा की डेट 26 जुलाई 2026 तय की गई थी। लेकिन फिर इस डेट को आगे बढ़ाकर 25 अक्टूबर 2026 कर दी गई । लेकिन अब एक बार फिर परीक्षा को कैंसिल कर दिया गया है। अब 25 अक्टूबर को होने वाली प्रतियोगी परीक्षा नहीं होगी। अब यह परीक्षा  कब होगी इसका ऐलान आयोग ने अब तक नहीं किया है। 

Students को परीक्षा का इंतजार

छात्रछात्राएं सालों से प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करते हैं। ऐसे में परीक्षा की डेट बारबार टलने से उनकी चिंता बढ़ती जा रही है। 72वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा के जरिए विभिन्न सरकारी विभागों में 1,189 रिक्त पदों पर नियुक्ति होनी है। लेकिन अब तक परीक्षा की तारीख के बारें में कोई घोषणा नहीं की गई है। 
 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY