सोमवार, 26 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
सिर्फ नाम समान होने से डुप्लीकेट वोटर नहीं माना जा सकता… अखिलेश के आरोपों पर बोला चुनाव आयोग​ | Devar Bhabhi Kand: भाभी ने देवर के साथ किया ऐसा कांड, जानकर हो जाएंगे हैरान​ | Kanpur News: घर से 30 मीटर दूर खेल रहा था 3 साल का निहाल, पानी के टैंक में गिरकर मौत; डेढ़ घंटे बाद चला पता​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bollywood स्टार Raveena Tandon मना रहीं 54वां Birthday, OTT और हिट फिल्मों से चमकीं​

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा 26 अक्टूबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिलतेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके अभिनेत्री रवीना […]

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा 26 अक्टूबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रही हैं। वह बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा हैं। उन्होंने हिंदी के अलावा तमिलतेलुगू और कन्नड़ फिल्मों में भी काम किया। उन्होंने अपनी खूबसूरती और अदाकारी से फिल्म इंडस्ट्री में अपना खास मुकाम बनाया है। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके अभिनेत्री रवीना टंडन के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में…

जन्म और परिवार

मुंबई में 26 अक्टूबर 1974 को रवीना टंडन का जन्म हुआ था। उन्होंने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की है। फिर मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई के दौरान रवीना को मॉडलिंग का ऑफर मिलने लगा था। वहीं रवीना के पिता रवि टंडन भी निर्देशक हैं। ऐसे में उन्होंने फिल्मों में आने से पहले मॉडलिंग करने लगीं।

फिल्मी सफर

साल 1991 में फिल्म ‘पत्थर के फूल’ से रवीना टंडन ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए रवीना को फिल्मफेयर का न्यू फेस ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला था। रवीना टंडन ने अपने अपने फिल्मी करियर में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में दीं हैं। जिनमें दिलवाले, लाडला, दूल्हे राजा, अंखियों से गोली मारे, अंदाज अपना अपना, खिलाड़ियों के खिलाड़ी और मोहरा जैसी फिल्में बड़ी हिट साबित हुईं। इसके अलावा एक्ट्रेस की को फिल्म ‘दिल तो पागल है’ ऑफर हुई थी। लेकिन उन्होंने फिल्म करने से मना कर दिया था।

पर्सनल लाइफ

रवीना टंडन के अफेयर की चर्चा अभिनेता अक्षय कुमार से रही थी। लेकिन जल्द ही वह अक्षय कुमार से अलग हो गईं। जिसके बाद उन्होंने फिल्म डिस्ट्रीब्यूटर अनिल थडानी को डेट करना शुरू कर दिया था। फिर दोनों ने 22 फरवरी 2004 में उदयपुर में शादी कर ली थी। कपल की एक बेटी राशा और बेटा रणबीर है। वहीं शादी से पहले रवीना ने दो बेटियां छाया और पूजा को गोद लिया था।

ब्रेक के बाद वापसी

अभिनेत्री रवीना टंडन ने कई साल के ब्रेक के बाद फिर वापसी की। अभिनेत्री ओटीटी प्लेटफॉर्म पर अपने नए प्रोजेक्ट्स से फिर से दर्शकों के बीच अपनी जगह बनाई है। अपने फिल्मी करियर में रवीना टंडन ने दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई और मनोरंजन से इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY