
Babar Azam Record: पाकिस्तान क्रिकेट टीम मौजूदा समय में इंग्लैंड और श्रीलंका के साथ ODI Tri Nation Series खेल रही है। इस सीरीज में पाकिस्तान के दिग्गज क्रिकेटर बाबर आज़म आज़म अपनी बैट से रनों की बरसात करके एक बेहद ही खास रिकॉर्ड बना सकते हैं। उनके पास पाकिस्तान के लीज़ेंड जावेद मियांदाद का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
टूटेगा जावेद मियांदाद का महारिकॉर्ड: सबसे पहले ये जान लीजिए कि बाबर आज़म पाकिस्तान के महानत खिलाड़ियों में से एक हैं। वो अपने देश के लिए 144 ODI में 53.36 की औसत से 6671 रन बना चुके हैं। बाबर ने इंग्लैंड के सामने भी शानदार प्रदर्शन किया है और 20 वनडे में 47.44 की औसत से 854 रन बनाए हैं।
यहां से अब बाबर आज़म के पास पाकिस्तानइंग्लैंड वनडे का नंबर1 बल्लेबाज़ बनने का सुनहरा मौका है। वो ODI Tri Series में इंग्लैंड के सामने 138 रन बनाकर ये मुकाम हासिल कर सकते हैं। फिलहाल ये रिकॉर्ड पाकिस्तानी लीज़ेंड जावेद मियांदाद के नाम दर्ज है। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 27 वनडे में 47.19 की औसत से 992 रन बनाए।