चॉकलेट का एक टुकड़ा आप पीरियड्स के दौरान डार्क चॉकलेट खा सकती हैं. इसमें मौजूद तत्व जैसे मैग्नीशियम..दर्द और ऐंठन से राहत दिलाते हैं. इसी के साथ ये एनर्जी भी देती है और मूड में सुधार होता है.

ये हर्बल चाय पिएं दर्द, स्ट्रेस, मसल्स की जकड़न से राहत पाने के लिए पीरिड्स के दौरान हर्बल चाय पिएं. आप अदरकशहदनींबू या फिर कैमोमाइल की चाय पी सकती हैं जो काफी राहत दिलाती है.
हाइड्रेशन का रखें ध्यान पीरियड्स के दौरान शरीर को हाइड्रेट रखने पर भी जरूर ध्यान दें. इस दौरान आप गुनगुना पानी पिएं, जिससे पेट की ब्लोटिंग यानी भारीपन से आराम मिलता है और क्रैम्प्स में भी राहत मिलती है.
डाइट में करें थोड़ा बदलाव पीरियड्स के दौरान मूड तो चिड़चिड़ा हो ही जाता है. इसके अलावा पेट में ब्लोटिंग भी हो सकती है. इसलिए जरूरी है कि आप कंफर्टिंग और आसानी से पचने वाली चीजें खाएं. जैसे सूप, सब्जियों और मूंग दाल की मुलायम खिचड़ी सुकून दिलाती है.
हीट थेरेपी लेना है सही पेड़ू यानी पेल्विक फ्लोर के दर्द से राहत पाने के लिए हीट थेरेपी लें. गर्म पानी की थैली से 1015 मिनट सिंकाई करें. इससे क्रैम्पस कम होते हैं. कमर पर भी सेक कर सकती हैं, जिससे मसल्स को आराम मिलेगा.