शनिवार, 28 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
सगे भाई ने बहन को बनाया बंधक, दो साल तक किया यौन शोषण… पेन कैमरे ने खोली हैवानियत की पोल​ | Rahul Gandhi on Delimitation Bill: देश को तानाशाही में बदलने नहीं देंगे, परिसीमन बिल पर बोले-राहुल गांधी​ | सगे भाई ने बहन को बनाया बंधक, दो साल तक किया यौन शोषण, पेन कैमरे ने खोली हैवानियत की पोल​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Bisleri Water Quality: बिसलेरी के पानी में मिला बैक्टीरिया, बंगाल का सैंपल फेल, FSSAI ने फिर केस चलाने की दी मंजूरी​

Bisleri Water Quality: पैकेज्ड पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है।  दो लैब […]

Bisleri Water Quality: पैकेज्ड पानी बनाने वाली कंपनी बिसलेरी की मुश्किलें बढ़ गई हैं। पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में कंपनी के प्लांट से लिए गए पानी के सैंपल में कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिला है। भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण ने इस मामले में कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है। 

दो लैब में हुई बैक्टीरिया की पुष्टि

FSSAI के मुताबिक, जलपाईगुड़ी से लिए गए पानी के सैंपल की प्राथमिक और रेफरल दोनों लैब में जांच की गई। दोनों जगह कोलीफॉर्म बैक्टीरिया मिलने की पुष्टि हुई। यह बैक्टीरिया सीवेज के पानी या गंदे पाइपों के जरिए पीने के पानी में पहुंच सकता है।

एक बैच की बिक्री पर लगी रोक

FSSAI ने बिसलेरी के बैच नंबर PB 201 का सैंपल जांच के लिए लिया था। यह सैंपल पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी स्थित कंपनी के प्लांट से लिया गया था। इस बैच का निर्माण 20 जुलाई 2026 को हुआ था और इसकी एक्सपायरी डेट 19 जनवरी 2027 थी। दोनों लैब में बैक्टीरिया की पुष्टि होने के बाद 12 अगस्त 2026 को इस बैच की बिक्री पर रोक लगा दी गई। यह कार्रवाई केवल बैच नंबर PB 201 पर की गई है।

देशभर में पानी के सैंपल की जांच

FSSAI के CEO राजित पुनहानी ने बताया कि देशभर में पैकेज्ड ड्रिंकिंग वाटर के सैंपल करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई करने को भी कहा गया है। 

पहले भी मिले थे कैंसर से जुड़े केमिकल

इससे पहले गोवा में बिसलेरी के पानी के सैंपल में ब्रोमेट और पॉलीन्यूक्लियर एरोमैटिक हाइड्रोकार्बन मिले थे। ये कैंसर से जुड़े केमिकल हैं। उस मामले में भी कंपनी के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दी गई थी। 

कंपनी ने जांच में सहयोग की बात कही

बिसलेरी ने अपने पानी को पीने के लिए सुरक्षित बताया है। कंपनी का कहना है कि पानी तैयार करने के दौरान 10 चरणों में 90 से ज्यादा बार गुणवत्ता की जांच की जाती है। कंपनी ने कहा कि वह FSSAI की जांच में पूरा सहयोग करेगी और पानी की सुरक्षा उसकी पहली प्राथमिकता है। 

 

 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY