मंगलवार, 10 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Vande Bharat Special Train: सुबह दिल्ली से बैठें और शाम तक पटना, छठ पर 11 और 13 नवंबर को चलेगी वंदे भारत स्पेशल ट्रेन​ | Bijnor Girl Selling Gang: युवतियों को बेचने वाले गिरोह का पर्दाफाश, रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड से बनाते थे निशाना, 6 आरोपी गिरफ्तार​ | मिर्जापुर में रेलवे ट्रैक पर गिरा बिजली का पोल, 13 ट्रेनें डायवर्ट; 3 रद्द… 7 घंटे से यात्री परेशान​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रामपुर: CRPF कैंप आतंकी हमले में बरी हुए मोहम्मद शरीफ की हत्या, बदमाशों ने मारी गोली​

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2007 में हुए CRPF कैंप पर आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय शरीफ अपने बेटे के साथ जा रहे […]

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर में 2007 में हुए CRPF कैंप पर आतंकी हमले के मामले में हाई कोर्ट से बरी हुए मोहम्मद शरीफ की गोली मारकर हत्या कर दी गई. मंगलवार देर शाम बाइक सवार दो अज्ञात हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया. घटना के समय शरीफ अपने बेटे के साथ जा रहे थे. पनवड़िया गांव के पास हमलावरों ने उन्हें निशाना बनाया और गोली मारकर फरार हो गए. इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. रामपुर के ASP अनुराग सिंह ने घटना की पुष्टि की.

बेटे के साथ जा रहे थे मोहम्मद शरीफ

मोहम्मद शरीफ खजुरिया थाना क्षेत्र के बदनपुरी गांव के रहने वाले थे. जानकारी के मुताबिक, मंगलवार देर शाम वह अपने बेटे के साथ कहीं जा रहे थे. इसी दौरान पनवड़िया गांव के पास बाइक सवार दो अज्ञात लोग वहां पहुंचे. उन्होंने शरीफ पर गोली चला दी. गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए. वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के इलाके में अफरातफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. फिलहाल हत्या के पीछे की वजह साफ नहीं हो सकी है. पुलिस हमलावरों की पहचान करने और उनकी तलाश में जुटी है.

CRPF कैंप पर आतंकी हमले में आया था नाम

मोहम्मद शरीफ का नाम 31 दिसंबर 2007 की रात रामपुर स्थित CRPF ग्रुप सेंटर पर हुए आतंकी हमले के मामले में सामने आया था. नए साल से ठीक पहले आतंकियों ने कैंप को निशाना बनाया था. हमलावरों ने एके47 जैसे हथियारों से अंधाधुंध गोलियां चलाई थीं और हैंड ग्रेनेड भी फेंके थे.

इस हमले में CRPF के सात जवान बलिदान हो गए थे. वहीं, कैंप की दीवार के पास अपने रिक्शे पर सो रहे एक रिक्शा चालक की भी गोली लगने से मौत हो गई थी. इस तरह आतंकी हमले में कुल आठ लोगों की जान गई थी. घटना के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने मामले की जांच शुरू की थी और कई लोगों को गिरफ्तार किया गया था.

2019 में सुनाई गई थी 4 आरोपियों को फांसी की सजा

इस मामले में लंबे समय तक सुनवाई चली. साल 2019 में रामपुर की सत्र अदालत ने मोहम्मद शरीफ समेत चार आरोपियों को आतंकी हमले का दोषी मानते हुए मौत की सजा सुनाई थी. इनमें सबाउद्दीन, इमरान शहजाद और मोहम्मद फारूक भी शामिल थे. वहीं, जंग बहादुर खान उर्फ बाबा को उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी. दो अन्य आरोपी मोहम्मद कौसर और गुलाब खान को साक्ष्यों के अभाव में बरी कर दिया गया था.

हाई कोर्ट ने रद्द कर दी थी सजा

निचली अदालत के फैसले के खिलाफ आरोपियों ने इलाहाबाद हाई कोर्ट में अपील की थी. सुनवाई के दौरान हाई कोर्ट ने मामले की जांच और अभियोजन पक्ष की ओर से पेश किए गए साक्ष्यों पर सवाल उठाए थे. अदालत ने साक्ष्यों में खामियां पाते हुए दोषियों की सजा रद्द कर दी थी. इसके बाद मोहम्मद शरीफ को भी राहत मिली थी.

बताया जा रहा कि हाई कोर्ट से बरी होने के बाद शरीफ अपने गांव बदनपुरी में परिवार के साथ रह रहे थे. वह रोजाना खजुरिया थाने में हाजिरी लगाने जाते थे. अब उनकी हत्या के बाद कई सवाल खड़े हो गए हैं. पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश है या कोई दूसरी वजह. फिलहाल पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY