बुधवार, 4 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
उत्तर प्रदेश में 3786 बूथ घटे, 1.73 लाख पोलिंग स्टेशनों को मंजूरी; चुनाव आयोग का बड़ा फैसला​ | New Zealand के खिलाफ पहले ODI में चमके Anshul Kamboj, बताई अपनी गेंदबाजी की रणनीति​ | UP: इश्क, शादी की जिद और फिर मर्डर… महिला टीचर की हत्या कर कार की डिग्गी में छिपाया शव, स्कूल मैनेजर गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Nepal Helicopter Crash: नेपाल में बड़ा हादसा! लैंडिंग के दौरान भिड़े दो हेलिकॉप्टर, एवरेस्ट घूमने पहुंचे चेन्नई के पर्यटक की मौत​

: नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के नागरिक और भारतीय मूल के 49 वर्षीय शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए। लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए हेलिकॉप्टर नेपाल पुलिस के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के […]

: नेपाल में माउंट एवरेस्ट के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हेलिकॉप्टर हादसा हो गई, जबकि न्यूजीलैंड के नागरिक और भारतीय मूल के 49 वर्षीय शैलेश कृष्ण पटेल घायल हो गए।

लैंडिंग के दौरान आपस में टकराए हेलिकॉप्टर

नेपाल पुलिस के मुताबिक, हादसा स्थानीय समयानुसार सुबह करीब 8:11 बजे खुम्बू पासांग ल्हामू ग्रामीण नगरपालिका के वार्ड नंबर4 स्थित फेरीचे हेलिपैड पर हुआ। यहां फिशटेल एयर और एयर डायनेस्टी के हेलिकॉप्टर लैंडिंग की कोशिश कर रहे थे। इसी दौरान दोनों हेलिकॉप्टरों के रोटर ब्लेड आपस में टकरा गए, जिससे यह दुर्घटना हुई। हादसे के समय वसंत कुमार और शैलेश कृष्ण पटेल फिशटेल एयर के हेलिकॉप्टर में सवार थे। नेपाल पुलिस ने दोनों यात्रियों की पहचान की पुष्टि की है।

ये भी पढ़ें:

घायल यात्री को इलाज के लिए काठमांडू भेजा

दुर्घटना के बाद घायल शैलेश कृष्ण पटेल को प्राभु हेलिकॉप्टर ( की मदद से एयरलिफ्ट कर ललितपुर स्थित नेपाल मेडिसिटी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हादसे में दोनों हेलिकॉप्टरों ( के पायलटों को भी मामूली चोटें आई हैं। उन्हें आगे के इलाज के लिए काठमांडू ले जाया गया है। वहीं, मृतक भारतीय पर्यटक वसंत कुमार का शव आगे की कानूनी और अन्य औपचारिकताओं के लिए पुलिस की प्रक्रिया में है।

एवरेस्ट जाने वाले ट्रेकर्स के लिए अहम पड़ाव है फेरीचे

फेरीचे नेपाल के सोलुखुम्बु जिले में स्थित एक प्रमुख स्थान है। यह माउंट एवरेस्ट की चढ़ाई और ट्रेकिंग पर जाने वाले पर्यटकों और पर्वतारोहियों के लिए महत्वपूर्ण पड़ाव माना जाता है। यहां हेलिकॉप्टरों की आवाजाही भी होती है। इसी स्थान पर लैंडिंग के दौरान हुए हादसे ने एक भारतीय पर्यटक की जान ले ली।

ये भी पढ़ें:  

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY