बुधवार, 30 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
अनजान कॉल, नौकरी का झांसा और Telegram लिंक… बरेली में साइबर ठगी की घटनाओं ने डराया​ | शेयर बाजार में 8 हफ्तों से हाहाकार, निफ्टी में गिरावट से निवेशकों के डूबे 39 लाख करोड़​ | INDIA Alliance Meeting: INDIA गठबंधन की मीटिंग के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बोले- CEC ज्ञानेश कुमार को इस्तीफा देना होगा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

‘संपर्क में कई BJP विधायक, एडजस्ट कैसे करें’, अखिलेश यादव ने बृजभूषण को भी दिया ऑफर​

राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई दावे किए. एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन सवाल है कि उनको हम एडजस्ट कैसे करेंगे… हम वादा करके धोखा देने वालों में से नहीं हैं. वहीं, बीजेपी के […]

राज्यसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कई दावे किए. एक सवाल का जवाब देते हुए अखिलेश ने कहा कि बीजेपी के कई विधायक हमारे संपर्क में हैं, लेकिन सवाल है कि उनको हम एडजस्ट कैसे करेंगे… हम वादा करके धोखा देने वालों में से नहीं हैं. वहीं, बीजेपी के पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह से जुड़े सवाल पर अखिलेश ने कहा कि मेरे उनके साथ संबंध बहुत अच्छे हैं, यूपी के विकास पर हम सब एक हैं… अब उनको तय करना पड़ेगा कि हरा गमछा और लाल गमछा डाल लें.

कांग्रेस के साथ गठबंधन के सवाल पर सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जो गठबंधन था.. वही रहेगा. वहीं, राज्यसभा चुनाव में तीसरा प्रत्याशी उतारने के सवाल पर अखिलेश ने कहा कि आप सब लोग कैलकुलेशन जानते हैं… लोकतंत्र में नियत संख्या के हिसाब से होना चाहिए… पिछली बार हार का कारण बहुत लोगों को पता है… लोकतंत्र में बेईमानी नहीं होनी चाहिए और बीजेपी की अगर बेईमानी न होती तो समाजवादी पार्टी के 3 सांसद होते.. हम तो बहुत से लोगों से कह रहे हैं कि पुराना पाप धुलना है तो यह मौका भी बहुत अच्छा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY