Bihar Anand Mohan SC Supreme Court: बिहार की राजनीति से बड़ी खबर है। यहां के बाहुबली आनंद मोहन को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने उनकी रिहाई को असंवैधानिक करार देते हुए उन्हें एक महीने के भीतर आत्मसमर्पण करने का आदेश दिया है।

आपको बता दें देश की सर्वोच्च अदालत यानी सुप्रीम कोर्ट ने उम्रकैद की सजा काट रहे कैदियों को समय से पहले रिहाई की रियायत दिए जाने के मुद्दे पर सवाल उठाए हैं। कोर्ट ने आनंद मोहन के मामले में पांच कानूनी सवाल किए हैं।