: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर खींचतान के संकेत मिलने लगे हैं। इसी बीच सपा सांसद एसपी सिंह ने कांग्रेस को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को यूपी में 35 से 40 से ज्यादा सीटें नहीं मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने दावा किया कि अगर कांग्रेस अकेले विधानसभा चुनाव ) लड़ती है तो उसे एक भी सीट पर जीत नहीं मिलेगी।

सपा सांसद के इस बयान के बाद दोनों दलों के बीच गठबंधन और सीटों के बंटवारे को लेकर चल रही चर्चाओं ने फिर जोर पकड़ लिया है। एसपी सिंह ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस को अपनी राजनीतिक स्थिति के हिसाब से ही सीटों की मांग करनी चाहिए।
उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ी तो एक सीट भी नहीं जीत पाएगी।’ इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के लिए 3540 सीटों तक की सीमा तय करने की बात कही।
ये भी पढ़ें:
गौरतलब है कि यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव ) को लेकर राजनीतिक दलों ने अभी से अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर भी चर्चाएं जारी हैं। ऐसे में सपा सांसद का यह बयान दोनों दलों के बीच सीट बंटवारे की बातचीत को लेकर अहम माना जा रहा है। हालांकि, गठबंधन को लेकर दोनों दलों की ओर से आगे क्या रुख अपनाया जाता है, इस पर सबकी नजर रहेगी।
ये भी पढ़ें: