रविवार, 22 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Ujjain में वैकुंठ चतुर्दशी पर Harihar Milan आज, महाकाल सौंपेंगे सृष्टि की बागडोर​ | UP Police Transfer List: यूपी पुलिस में बड़ा फेरबदल, 144 डिप्टी एसपी के तबादले, देखें लिस्ट​ | अफीम और डोडा तस्करी का वांटेड आरोपी सुरेंद्र साहू पलामू से गिरफ्तार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

कोटा-उदयपुर हाईवे पर खड़े ट्रक में जा घुसी क्रूजर, बच्चों समेत 9 की मौत और 8 घायल… खाटू श्यामजी से लौट रहा था परिवार​

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में कोटाउदयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. खाटू श्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे एक ही परिवार से भरी तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस भीषण दुर्घटना में बच्चों समेत […]

Kota News: राजस्थान के कोटा जिले में कोटाउदयपुर नेशनल हाईवे पर शनिवार देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. खाटू श्यामजी के दर्शन कर महाराष्ट्र लौट रहे एक ही परिवार से भरी तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी. इस भीषण दुर्घटना में बच्चों समेत एक ही परिवार के 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक ड्राइवर सहित 8 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं. हादसे की सूचना पर सिटी एसपी तेजस्वनी गौतम मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू कराकर घायलों को न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भिजवाया. घटना नाता थाना क्षेत्र के अंतर्गत शंभूपुरा गांव के पास की है.

एसपी तेजस्वनी गौतम ने बताया कि क्रूजर में सवार सभी लोग महाराष्ट्र के रहने वाले हैं और खाटू श्यामजी के दर्शन कर लौट रहे थे. शुरुआती जांच में आशंका है कि क्रूजर चालक को नींद की झपकी आने से यह हादसा हुआ. पीड़ित परिवार के सदस्य प्रदीप ने बताया कि वे तीन गाड़ियों में कुल 36 रिश्तेदार सवार होकर महाराष्ट्र लौट रहे थे और गाड़ियां आगेपीछे चल रही थीं, तभी सबसे आगे चल रही क्रूजर हादसे का शिकार हो गई. क्रूजर में एक ही परिवार के 16 लोग सवार थे. हादसे में उषा बाई, सुशीला , कैलाश , सांवी, सज्जन, अनीता, बाबूलाल , जाह्नवी और माधवी की मौत हो गई.

’20 फीट दूर जाकर गिरा, 10 मिनट बाद होश आया तो पुलिस को बुलाया’

इस दुर्घटना में खंडवा निवासी ट्रक चालक हारून भी घायल हुआ है. हारून ने बताया कि ट्रक में तकनीकी खराबी आने के कारण उसने ट्रक को सड़क किनारे खड़ा किया था और वो ट्रक से थोड़ी दूरी पर खड़ा होकर उसकी जांच कर रहा था.

हारून के मुताबिक, उसी समय तेज रफ्तार क्रूजर ने पहले उसे टक्कर मारी और फिर सीधे ट्रक में जा घुसी. टक्कर इतनी जोरदार थी कि वो करीब 20 फीट दूर जा गिरा. करीब 10 मिनट बाद होश आने पर उसने खुद ही पुलिस और एंबुलेंस को फोन कर मौके पर बुलाया. उसके सिर और घुटनों में चोट आई है.

हादसे में जगदीश , मयूरी पवार , मनीषा पवार , शरद पवार , गणेश पवार , सृजेत और ट्रक ड्राइवर हारून समेत कुल 8 लोग घायल हुए हैं, जिनका कोटा के न्यू मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY