Bigg Boss Marathi 6 Winner Tanvi Kolte: कलर्स मराठी का सबसे विवादित और मशहूर रियलिटी शो ‘बिग बॉस मराठी सीजन 6’ को 3 महीने के बाद आखिरकार अपना विनर मिल गया है. करीब 100 दिनों तक चले इस ड्रामे, लड़ाई-झगड़े और इमोशन्स के सफर के बाद, तन्वी कोलते ने राकेश बापट और विशाल कोटियन को पीछे छोड़ते हुए जीत हासिल की. रितेश देशमुख ने ग्रैंड फिनाले में तन्वी का हाथ हवा में उठाकर उन्हें इस सीजन का ‘विजेता’ घोषित किया.

ग्रैंड फिनाले में टॉप-5 कंटेस्टेंट्स तन्वी कोलते, राकेश बापट, अनुश्री माने, दीपाली सैयद और विशाल कोटियन के बीच मुकाबला था. धीरे-धीरे एक-एक कर सब बाहर होते गए और अंत में बचे विशाल, तन्वी और राकेश बापट. इन तीनों में विशाल के बाहर जाते ही फैन्स की धड़कनें तेज हो गईं, लेकिन जैसे ही रितेश देशमुख ने तन्वी का नाम पुकारा, पूरा मंच तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा.
क्यों जीतीं तन्वी?
तन्वी की जीत की सबसे बड़ी वजह उनका ‘शांत और संयमित’ स्वभाव रहा. जहां घर के बाकी सदस्य छोटी-छोटी बातों पर चिल्लाते नजर आए, वहीं तन्वी ने हमेशा दिमाग से खेल खेला.
* टास्क क्वीन: तन्वी ने फिजिकल टास्क में भी लड़कों को कड़ी टक्कर दी.
* टिकट टू फिनाले: उन्होंने अपनी काबिलियत के दम पर सबसे पहले फिनाले में अपनी जगह पक्की की थी.
* जनता का प्यार: सोशल मीडिया पर तन्वी की फैन फॉलोइंग शुरुआत से ही जबरदस्त थी.
–
राकेश बापट रहे रनर अप
बॉलीवुड और टीवी का जाना-माना चेहरा राकेश बापट दूसरे नंबर पर रहे. राकेश ने भी शो में बहुत ही शालीनता से खेल खेला, लेकिन तन्वी को मिलने वाले वोटों के आगे उनका जादू थोड़ा कम पड़ गया. विशाल इस शो में नंबर 3 पर थे, लेकिन मराठी न होने के बावजूद उन्होंने ये खेल खेला, उन्हें इस शो का मास्टरमाइंड भी कहा गया.
रितेश के ‘भाऊचा धक्का’ ने बटोरी सुर्खियां
इस सीजन को एक्टर रितेश देशमुख ने होस्ट किया था. उनका ‘भाऊचा धक्का’ स्टाइल दर्शकों को खूब पसंद आया. फिनाले के मौके पर रितेश अपनी फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की टीम के साथ नजर आए, जिससे शाम और भी रंगीन हो गई.





