MP Bhopal Property Fraud Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में प्लॉटमकान के नाम पर 30 करोड़ की ठगी करने वाले बंटीबबली को गिरफ्तार कर लिया है। आपको बता दें ये गिरफ्तारी अयोध्या नगर से हुई है। जहां ये बंटी बबली की जोड़ी पकड़ाई है। जानकारी के अनुसार दोनों के नाम संदीप रामतानी और पत्नी संगीता रामतानी बताए जा रहे हैं।

दोनों पर अलगअलग इलाकों में लोगों को जमीन और फ्लैट बेचने का झांसा देकर लाखों रुपए ऐंठने का आरोप है। शुरुआती जांच में ठगी की रकम 25 से 30 करोड़ रुपए तक होने की आशंका जताई जा रही है। अयोध्या नगर पुलिस ने देर रात दबिश देकर दोनों को पकड़ा है।
पत्नी भरोसा जीतती, फिर पति बिछाता था ठगी का जाल
पुलिस के मुताबिक, पतिपत्नी मिलकर लोगों को ठगी का शिकार बनाते थे। आरोप है कि संगीता पहले ग्राहकों से संपर्क कर उनका भरोसा जीतती थी। इसके बाद संदीप प्लॉट या मकान का सौदा तय करता था। दोनों लोगों को दूसरे की जमीन या मकान दिखाकर उसे अपना बताकर सौदा करते थे। खरीदारों से प्लॉट और फ्लैट दिलाने के नाम पर लाखों रुपए एडवांस में ले लिए जाते थे। रकम मिलने के बाद आरोपियों का ग्राहकों से संपर्क टूट जाता था।
अयोध्या नगर में 6 लोगों से 2 करोड़ की ठगी का मामला
अयोध्या नगर थाना क्षेत्र में ही छह लोगों से करीब 2 करोड़ रुपए की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इसके अलावा चूनाभट्टी और क्राइम ब्रांच में भी आरोपियों के खिलाफ शिकायतें और मामले दर्ज होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस के अनुसार, अलगअलग जगहों पर की गई ठगी के मामलों की जांच की जा रही है।
25 से 30 करोड़ तक पहुंच सकती है ठगी की रकम
शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि आरोपियों ने कई लोगों को प्लॉट और मकान दिलाने के नाम पर ठगा है। ठगी की कुल रकम 25 से 30 करोड़ रुपए तक हो सकती है। हालांकि, वास्तविक रकम और पीड़ितों की संख्या का पता विस्तृत जांच के बाद ही चल सकेगा।
पुलिस कर रही है अन्य पीड़ितों की तलाश
अयोध्या नगर थाना प्रभारी महेश लिल्लारे की टीम ने यह कार्रवाई की है। फिलहाल पुलिस संदीप और संगीता रामतानी से पूछताछ कर रही है। जांच में यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपियों ने किनकिन लोगों से रकम ली और ठगी की राशि कहां इस्तेमाल की। पुलिस अन्य पीड़ितों की जानकारी भी जुटा रही है।