ब्रिटेन के प्रिंस विलियम भारत पहुंच गए हैं. वे 17 नवंबर को मुंबई में पहली दफा आयोजित अर्थशॉट प्राइज वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे. यह पुरस्कार समारोह पहली बार भारत में आयोजित हो रहा है. यह पुरस्कार दुनिया भर के उन लोगों को दिया जाता है, जो किसी न किसी रूप में पर्यावरण की रक्षा कर रहे हैं क्योंकि दुनिया के सामने कुछ बड़ी चुनौतियों से एक है पर्यावरण की रक्षा.

आइए, इसी बहाने जानते हैं आखिर क्या है पर्यावरण का नोबेल कहा जाने वालाअर्थशॉट प्राइज़? कैसे मिलता है यह सम्मान और किसे? विजेताओं को क्याक्या दिया जाता है? इसकी शुरुआत कब हुई और किसने की?
अर्थशॉट प्राइज क्या है?
अर्थशॉट प्राइज एक अंतरराष्ट्रीय पर्यावरण पुरस्कार है. यह ऐसे व्यावहारिक समाधानों को खोजता और बढ़ावा देता है, जो धरती की बड़ी पर्यावरणीय समस्याओं को कम कर सकें. पुरस्कार का लक्ष्य है कि इन समाधानों को पहचान मिले और वे अधिक लोगों, शहरों और देशों तक पहुंचें. इसकी परिकल्पना साल 2019 में की गई. साल 2020 में इसए स्वरूप मिला और साल 2021 से यह सम्मान लोगों, संस्थाओं को दिया जा रहा है. अभी तक के संकल्प के अनुसार इसे साल 2030 तक दिया जाना है. हर साल पांच विजेता चुने जाते हैं. हर विजेता को एक अलग श्रेणी में पुरस्कार मिलता है.
अर्थशॉट प्राइज.
इसे पर्यावरण का नोबेल क्यों कहते हैं?
यह उपाधि इसकी वैश्विक पहचान और पर्यावरण पर इसके बड़े फोकस की वजह से इस्तेमाल होती है. पुरस्कार दुनिया भर के लोगों और संस्थाओं के काम को सामने लाता है. इसका जोर ऐसे समाधानों पर है जिनका असर बढ़ाया जा सके. लेकिन अर्थशॉट प्राइज, नोबेल पुरस्कार का हिस्सा नहीं है. दोनों अलगअलग पुरस्कार हैं. इसलिए इसे पर्यावरण का नोबेल कहना एक लोकप्रिय तुलना है, आधिकारिक नाम नहीं.
शुरुआत कब और किसने की?
प्रिंस विलियम ने द रॉयल फाउंडेशन के साथ मिलकर अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की. इसकी योजना पहली बार 2019 के अंत में पेश की गई. इसका औपचारिक शुभारंभ अक्टूबर 2020 में हुआ. पहला पुरस्कार समारोह 2021 में लंदन में आयोजित किया गया. इस विचार को अमेरिकी राष्ट्रपति जॉन एफ. कैनेडी के मूनशॉट से प्रेरणा मिली. मूनशॉट का लक्ष्य एक दशक के भीतर इंसान को चंद्रमा पर पहुंचाना था. उसी तरह अर्थशॉट का विचार है कि 2030 तक धरती के लिए जरूरी पर्यावरणीय लक्ष्यों की दिशा में तेज और ठोस काम हो.
प्रिंस विलियम ने द रॉयल फाउंडेशन के साथ मिलकर अर्थशॉट प्राइज की शुरुआत की.
इसके लक्ष्य क्या हैं?
अर्थशॉट प्राइज पांच बड़े लक्ष्यों पर काम करता है. इन्हें अर्थशॉट्स कहा जाता है.
1: प्रकृति की रक्षा और पुनर्बहाली. जंगलों, वन्यजीवों और प्राकृतिक क्षेत्रों को बचाना और फिर से स्वस्थ करना.
2: हवा को साफ करना. वायु प्रदूषण घटाने वाले उपायों को बढ़ावा देना.
3: महासागरों को फिर से स्वस्थ करना. समुद्री जीवन और समुद्री पारिस्थितिकी की रक्षा करना.
4: कचरामुक्त दुनिया बनाना. कचरे को घटाना और संसाधनों का बेहतर उपयोग करना.
5: जलवायु को स्थिर करने में मदद करना. ऐसे उपायों को आगे बढ़ाना जो जलवायु परिवर्तन के प्रभावों को कम करें.
ये लक्ष्य केवल नई तकनीक तक सीमित नहीं हैं. समुदाय, शहर, सरकारें, कारोबार और सामाजिक संस्थाएं भी इनके लिए काम कर सकती हैं.
अवॉर्ड सेरेमनी के लिए मुंबई पहुंचे प्रिंस विलियम और प्रिंसेस कैथरीन. फोटो: PTI
कौन नामांकित हो सकता है?
पुरस्कार के लिए किसी एक तरह के आवेदक की सीमा नहीं है. व्यक्ति, टीम, सामाजिक संस्था, कारोबार, शहर, सरकार या कई संगठनों की साझेदारी का समाधान विचार के योग्य हो सकता है. अहम बात यह है कि समाधान किसी एक अर्थशॉट लक्ष्य से जुड़ा हो और उसके काम करने के प्रमाण हों. यह पुरस्कार केवल विचार या योजना को नहीं, बल्कि ऐसे समाधान को पहचानने पर जोर देता है जो वास्तविक दुनिया में लागू हो रहा हो या जिसका असर बढ़ाने की ठोस संभावना हो. आधिकारिक प्रक्रिया में नामांकन दुनिया भर के चुने हुए नामांकन भागीदारों के जरिए आता है.
विजेता कैसे चुने जाते हैं?
विजेताओं का चयन कई चरणों में होता है. नामांकन की जांच की जाती है. विशेषज्ञ समाधान के असर, प्रमाण और आगे बढ़ने की क्षमता का आकलन करते हैं. इसके बाद 15 फाइनलिस्ट चुने जाते हैं. पांचों श्रेणियों में से हर एक में एक विजेता घोषित किया जाता है. अंतिम विजेताओं का फैसला अर्थशॉट प्राइज काउंसिल करती है. इस प्रक्रिया का मकसद ऐसे कामों को पहचानना है जो पर्यावरण पर असर डाल सकते हैं और बड़े स्तर पर अपनाए जा सकते हैं. हर साल के फाइनलिस्ट और विजेताओं की सूची अलग होती है.
VIDEO | Mumbai: Britain’s Prince William and Princess Kate travel by Mumbai Metro from Vidhan Bhavan to BandraKurla Complex.
Prince William and Kate are on a threeday visit to India. The royal couple is expected to meet Prime Minister Narendra Modi in the national capital on November 18.
— Press Trust of India November 16, 2026
विजेता को क्या मिलता है?
हर साल पांच विजेता चुने जाते हैं. हर विजेता को 10 लाख पाउंड की पुरस्कार राशि मिलती है. यह राशि उनके पर्यावरणीय काम को आगे बढ़ाने और उसके असर को बड़े स्तर पर पहुंचाने में मदद के लिए होती है. इसके अलावा विजेताओं को वैश्विक पहचान, संपर्कों और विशेषज्ञ सहयोग का अवसर मिलता है. फाइनलिस्टों को भी अपने काम को आगे बढ़ाने के लिए उनके हिसाब से सहायता और साझेदारियों से जुड़ने का मौका मिल सकता है. यानी पुरस्कार का मकसद केवल नकद राशि देना नहीं, बल्कि समाधान को आगे बढ़ाने में मदद करना भी है.
प्रिंस विलियम भारत क्यों आ रहे हैं?
साल 2026 के अर्थशॉट प्राइज समारोह की मेजबानी मुंबई कर रहा है. यह पहली बार है जब यह वैश्विक पुरस्कार समारोह भारत में आयोजित हो रहा है. प्रिंस विलियम ने ही इस पुरस्कार की शुरुआत की थी. इसलिए वह मुंबई में होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे. मुख्य समारोह 17 नवंबर को होगा और इससे जुड़े कार्यक्रम मुंबई में कई दिनों तक चलेंगे. भारत को इस आयोजन के लिए इसलिए भी अहम माना जा रहा है क्योंकि यहां पर्यावरण के क्षेत्र में काम करने वाले कई फाइनलिस्ट और विजेता रहे हैं. आयोजकों के अनुसार, भारत किसी भी दूसरे देश की तुलना में अधिक अर्थशॉट फाइनलिस्ट और विजेताओं का घर है.
भारत के किन कामों को मिली पहचान?
भारत के कुछ समाधान पहले ही अर्थशॉट प्राइज से पहचान पा चुके हैं. इनमें ताकाचार की तकनीक शामिल है, जो कृषि अवशेषों को जलाने से होने वाले प्रदूषण को घटाने के लिए काम करती है. यह संस्था साल 2021 में सम्मानित हो चुकी है. खेयती का ग्रीनहाउसइनअबॉक्स छोटे किसानों को मौसम के जोखिम से निपटने में मदद करता है. इस संस्था को साल 2022 में सम्मानित किया गया तथा एस4एस टेक्नोलॉजीज को यही सम्मान साल 2023 में मिला. यह संस्था सौर ऊर्जा से चलने वाले ड्रायर के जरिए फसल और खाद्य सामग्री की बर्बादी घटाने पर काम करती है.
अर्थशॉट प्राइज का मकसद क्या है?
अर्थशॉट प्राइज की सोच है कि पर्यावरण की समस्याएं बहुत बड़ी हैं, लेकिन उनके समाधान भी मौजूद हैं. जरूरत है कि उन समाधानों को पहचाना जाए, उन्हें सहयोग मिले और सफल काम को दूसरे स्थानों पर भी अपनाया जाए. इसीलिए अर्थशॉट प्राइज को सिर्फ पुरस्कार समारोह नहीं, बल्कि पर्यावरणीय काम को आगे बढ़ाने की दशक भर की पहल के रूप में देखा जाता है. यह प्राइज उन लोगों और संस्थाओं को सम्मान और सहायता देता है जो प्रकृति, हवा, समुद्र, कचरे और जलवायु से जुड़ी समस्याओं के ठोस समाधान पर काम कर रहे हैं.