रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
बरेली में अवैध कब्जे पर एक्शन में प्रशासन, 13 होटल-गेस्ट हाउस और दुकानों पर नोटिस; 15 दिन बाद चलेगा बुलडोजर​ | Badaun Accident: बदायूं में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबकर एक युवक की मौत, मालिक समेत 2 की हालत नाजुक​ | Bigg Boss 20 Nomination: इस हफ्ते घर से बेघर होने के लिए Yung DSA और ईशा रिखी नॉमिनेट, सलमान खान ने लगाई ट्रोलर्स की क्लास​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Badaun Accident: बदायूं में निर्माणाधीन मकान की शटरिंग गिरी, मलबे में दबकर एक युवक की मौत, मालिक समेत 2 की हालत नाजुक​

: के बदायूं में नौगवां नसीर गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक शटरिंग गिर गई। मलबे के नीचे मकान मालिक पन्नालाल यादव उर्फ दलवीर समेत 3 लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास […]

: के बदायूं में नौगवां नसीर गांव में बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन मकान का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान शाम करीब साढ़े 5 बजे अचानक शटरिंग गिर गई। मलबे के नीचे मकान मालिक पन्नालाल यादव उर्फ दलवीर समेत 3 लोग दब गए। हादसे के बाद मौके पर चीखपुकार मच गई। आसपास के ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और मलबा हटाकर दबे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू किया गया।

3 लोग मलबे में दबे

की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया। मलबे में पन्नालाल यादव, चंद्रभान औक अवनीश दबे थे। आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत से पन्नालाल और चंद्रभान को बाहर निकाला। दोनों को गंभीर हालत में जिला अस्पताल भेजा गया। इस दौरान मौके पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी पहुंच गए और रेस्क्यू की जानकारी ली।

अस्पताल में युवक की मौत

मौके पर शटरिंग के बाद मलबा हटाने के लिए जेसीबी मशीन भी लगाई गई। काफी प्रयास के बाद अवनीश को मलबे से बाहर निकाला गया। उसे भी इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे में अवनीश की मौत हो गई। वहीं पन्नालाल और चंद्रभान का अस्पताल में इलाज चल रहा है। दोनों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। घटना के बाद गांव में लोगों की भीड़ जमा हो गई।

ये खबर भी पढ़ें: 

SDM और CO मौके पर पहुंचे

हादसे के बाद सूचना मिलते ही एसडीएम दातागंज विनोद कुमार और सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और हादसे से जुड़ी जानकारी जुटाई। पुलिस ने भी बचाव कार्य और मलबा हटाने की कार्रवाई की निगरानी की। प्रशासन की टीम ने मौके पर मौजूद लोगों से घटना के बारे में जानकारी ली। हादसा किस वजह से हुआ, इसकी स्थिति को लेकर अधिकारी उपलब्ध जानकारी के आधार पर जांच कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: 

अधिकारी ने दी घटना की जानकारी

SDM दातागंज विनोद कुमार ने बताया कि नौगवां नसीर गांव में पन्नालाल के मकान का लेंटर डाला जा रहा था। इसी दौरान शटरिंग गिर गई और उसके नीचे 3 लोग दब गए। तीनों को मलबे से बाहर निकालकर बदायूं भेजा गया। इनमें एक युवक की मौत हो गई, जबकि 2 अन्य का इलाज चल रहा है

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY