रविवार, 20 सितंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20: वीकेंड का वार में पहला एविक्शन, रोहैद खान हुए घर से बेघर; नॉमिनेशन के बाद शो में आया बड़ा ट्विस्ट​ | UP में मंत्रियों की नाराजगी का असर, अपर मुख्य सचिव समेत 10 IAS का ट्रांसफर​ | Delhi High Court Order: नौकरी करने वाली पत्नी को नौकरी की अवधि का अंतरिम भरण-पोषण नहीं, बेरोजगारी के बाद ₹5 हजार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

W W W W दीप्ती शर्मा और नंदिनी शर्मा के तूफ़ान में उड़ी बांग्लादेश, भारत ने मात्र 81 रनों पर किया आलआउट, फाइनल में पहुंची टीम इंडिया​

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए बांग्लादेश को सेमीफाइनल में करारी शिकस्त दी। निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए। जवाब में बांग्लादेश की पूरी […]

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने एशियन गेम्स 2026 में अपने शानदार अभियान को जारी रखते हुए बांग्लादेश को सेमीफाइनल में करारी शिकस्त दी। निसिन स्थित कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में खेले गए मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 195 रन बनाए।

जवाब में बांग्लादेश की पूरी टीम 15.4 ओवर में महज 81 रन पर सिमट गई। इस जीत के साथ भारत ने गोल्ड मेडल मुकाबले में अपनी जगह पक्की कर ली।

शेफाली वर्मा के ऐतिहासिक शतक की बदौलत भारत ने खड़ा किया विशाल स्कोर

भारत की जीत की सबसे बड़ी स्टार शेफाली वर्मा रहीं। उन्होंने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में 100 रन की नाबाद पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। यह एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इतिहास का पहला शतक भी है।

शेफाली ने शुरुआत से ही बांग्लादेशी गेंदबाजों पर दबाव बनाया। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ पहले विकेट के लिए 72 रन जोड़े। मंधाना ने 19 गेंदों में 37 रन बनाए। इसके बाद शेफाली ने कप्तान हरमनप्रीत कौर के साथ तीसरे विकेट के लिए 94 रन की महत्वपूर्ण साझेदारी की। हरमनप्रीत ने 33 गेंदों में 40 रन बनाए।

स्मृति मंधाना ने भी बनाया विश्व रिकॉर्ड

मुकाबले में स्मृति मंधाना ने भी एक बड़ी उपलब्धि हासिल की। 37 रन की पारी के दौरान वह महिला टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली बल्लेबाज बन गईं। उन्होंने न्यूजीलैंड की सूजी बेट्स को पीछे छोड़ा। इसके अलावा मंधाना महिला टी20 इंटरनेशनल में 100 छक्के पूरे करने वाली पहली भारतीय महिला भी बनीं।

भारत के सामने 81 रन पर ढेर हुआ बांग्लादेश

196 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेशी टीम भारतीय गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। नियमित अंतराल पर विकेट गिरने के कारण पूरी टीम 15.4 ओवर में 81 रन पर ऑलआउट हो गई। भारत ने मुकाबला 114 रन से जीतकर फाइनल का टिकट कटाया।

अब गोल्ड मेडल के लिए भारतीय महिला टीम का सामना श्रीलंका से होगा, जिसने पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराकर फाइनल में प्रवेश किया है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY