शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Budget Friendly Superfoods: कम कीमत में मिलेगा भरपूर पोषण, जानें महंगे सुपरफूड्स के देसी विकल्प​

Healthy Food Alternatives: आजकल हेल्‍दी खाने का मतलब अक्‍सर महंगे सुपरफूड्स को समझ लिया जाता है। एवोकाडो, ब्‍लूबेरीज, क्विनोआ और ड्रैगन फ्रूट जैसे फूड्स को देखकर कई लोगों को लगता है कि अच्‍छी सेहत के लिए ज्‍यादा पैसा खर्च करना जरूरी है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि कई किफायती इंडियन फूड्स भी शरीर को […]

Healthy Food Alternatives: आजकल हेल्‍दी खाने का मतलब अक्‍सर महंगे सुपरफूड्स को समझ लिया जाता है। एवोकाडो, ब्‍लूबेरीज, क्विनोआ और ड्रैगन फ्रूट जैसे फूड्स को देखकर कई लोगों को लगता है कि अच्‍छी सेहत के लिए ज्‍यादा पैसा खर्च करना जरूरी है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि कई किफायती इंडियन फूड्स भी शरीर को वैसा ही पोषण देते है जैसी महंगा सुपरफूड।

इस बारे में एक्सपर्ट भी मानते हैं कि हेल्दी डाइट का मतलब हमेशा महंगा खाना नहीं होता, बल्कि सही जानकारी के साथ बेहतर विकल्प चुनना होता है। कई देसी फूड्स में भी फाइबर, विटामिन, मिनरल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

एवोकाडोनारियल

एवोकाडो को हेल्दी फैट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन नारियल भी अच्छे फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह आसानी से मिलने वाला और किफायती विकल्प है।

नारियल

कीवीआंवला

कीवी को विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन आंवला भी विटामिन C से भरपूर इंडियन फल है। यह आपके लिए कम कीमत में एक अच्छा पोषण विकल्प हो सकता है और उतनी ही हेल्थ बेनिफट देगा जितना कीवी। कीवी लगभग ₹60 प्रति पीस है, जब कि आंवला लगभग ₹10 प्रति पीस पाया जाता है।

आंवला

ड्रैगन फ्रूटपपीता

ड्रैगन फ्रूट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि पपीता भी फाइबर, विटामिन C और डाइजेशन में मदद करने वाले एंजाइम्स से भरपूर होता है।

पपीता

ब्लूबेरीजजामुन

ब्लूबेरीज को एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल माना जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। वहीं, जामुन भी एंटीऑक्सीडेंट्स और प्‍लांट बेस तत्‍वों का अच्छा स्रोत है। यह टेस्‍टी होने के साथसाथ इंडियन डाइट में शामिल किया जाने वाला किफायती और हेल्‍दी विकल्प भी है। ब्लूबेरीज लगभग ₹180 रुपए प्रति 100 ग्राम मिलता है, जब कि जामुन लगभग ₹40 रूपए प्रति 100 ग्राम मिलता है।

जामुन

ब्रोकलीपत्तागोभी

ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं पत्तागोभी भी और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और बजट में आसानी से शामिल की जा सकती है।

क्विनोआज्वार

क्विनोआ के रूप में सोशल मीडिया पर बेहद फेमस है। वहीं ज्वार फाइबर, मिनरल्स और पौष्टिक कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है और यह हमेशा से इंडियन डाइट का हिस्सा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY