बुधवार, 15 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
‘काश आज ऑफिस चली जाती…’, ममूरा अग्निकांड में बुझ गई स्नेहा की जिंदगी, दोस्त की आंखों से छलका दर्द​ | नेचर लवर्स के लिए जन्नत से कम नहीं है भारत के ये बोटेनिकल गार्डन​ | Moradabad News: रामगंगा पुल पर क्या हुआ था उस रात? प्रेमी-प्रेमिका की मौत की गुत्थी उलझी, नदी में मिले दोनों शव​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

5 साल का प्यार, मंदिर में शादी, 1 महीने तक भी नहीं हुई विदाई तो… टॉवर पर चढ़ गई दुल्हन​

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब विदाई की मांग को लेकर एक नवविवाहिता शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. यह पूरा […]

Rampur News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में उस समय हड़कंप मच गया, जब विदाई की मांग को लेकर एक नवविवाहिता शोले फिल्म के वीरू के अंदाज में 50 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ गई. इस हाईवोल्टेज ड्रामे को देखने के लिए मौके पर सैकड़ों ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई. यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग, जबरन शादी के आरोपों और विदाई न होने से उपजे विवाद से जुड़ा है. स्थानीय लोगों के अनुसार, युवती का गांव के ही एक युवक के साथ पिछले पांच वर्षों से प्रेम संबंध चल रहा था. बीते 13 मई को दोनों ने मंदिर में एकदूसरे को जयमाला पहनाकर प्रेम विवाह किया था. लेकिन शादी के महज पांच दिन बाद ही यानी 18 मई को लड़के ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी लगाकर जान देने की कोशिश की.

परिजनों की मुस्तैदी से उसकी जान तो बच गई, लेकिन इस घटना के बाद वह अपनी पत्नी को विदा कराकर घर नहीं ले जा रहा था. पति द्वारा दूरी बना लेने से आहत होकर युवती ने आखिरकार यह आत्मघाती कदम उठाया. वह टावर पर चढ़कर लगातार अपने पति को मौके पर बुलाने की जिद पर अड़ गई.

ससुराल पक्ष का आरोप लड़के का अपहरण कर जबरन कराई शादी

इस मामले को लेकर दोनों पक्षों के अपनेअपने दावे हैं. युवती का आरोप है कि युवक ने शादी का झांसा देकर पांच साल तक संबंध बनाए और अब सामाजिक विदाई के वादे से मुकर रहा है. दूसरी ओर, लड़के के परिजनों का दावा बिल्कुल अलग है. ससुराल पक्ष का आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने लड़के का अपहरण कर जबरन यह शादी कराई थी. विदाई के लिए मिल रही धमकियों और मानसिक दबाव के कारण ही युवक ने शादी के पांच दिन बाद आत्मघाती कदम उठाया था. अस्पताल से ठीक होने के बाद पति ने विदाई से साफ इनकार कर दिया था, जिसके बाद बुधवार सुबह यह हंगामा हुआ.

पुलिस ने युवक को मौके पर बुलाया, तब उतरी दुल्हन

इस संवेदनशील मामले की सूचना मिलते ही रामपुर के मिलक थाना क्षेत्र और मुरादाबाद पुलिस की टीमें मौके पर पहुंचीं. करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत और समझाश के बाद पुलिस ने युवती को सुरक्षित नीचे उतारा. पुलिस ने तुरंत युवक को ढूंढकर मौके पर बुलाया. जब युवक ने पत्नी को साथ ले जाने का आश्वासन दिया, तब जाकर युवती नीचे आने को राजी हुई. पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली लाकर मामले को शांत कराने और समझौते का प्रयास कर रही है. पुलिस का कहना है कि दोनों परिवारों के बयानों के आधार पर निष्पक्ष जांच की जा रही है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY