शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

साइकिल धीरे चलाओ… बस इतना बोलते ही भड़क उठा शख्स, महिला पर कर दिया हमला​

Bharuch CCTV Case: एक हैरान करने वाला और खौफनाक मामला गुजरात के भरूच से सामने आया है. यहां के कसाक इलाके में एक महिला पर सिर्फ इसलिए हमला कर दिया गया क्योंकि उसने बच्चों को ठीक से साइकिल चलाने की सलाह दी थी. यह पूरी घटना भरूच के कसाक इलाके की है, जहां कुछ बच्चे […]

Bharuch CCTV Case: एक हैरान करने वाला और खौफनाक मामला गुजरात के भरूच से सामने आया है. यहां के कसाक इलाके में एक महिला पर सिर्फ इसलिए हमला कर दिया गया क्योंकि उसने बच्चों को ठीक से साइकिल चलाने की सलाह दी थी. यह पूरी घटना भरूच के कसाक इलाके की है, जहां कुछ बच्चे तेजी से साइकिल चला रहे थे. वहां बैठी एक महिला ने बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उनसे कहा कि वे शांति से और धीरे साइकिल चलाएं ताकि किसी को चोट न लगे. बस, इतनी सी बात एक शख्स को इतनी नागवार गुजरी कि उसका गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया. वह आव देखा न ताव, सीधा महिला की तरफ झपटा.

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला आराम से एक कुर्सी पर बैठी हुई थी. तभी वह गुस्साया हुआ शख्स वहां आता है और बिना सोचेसमझे महिला पर हमला कर देता है. अचानक हुए इस हमले से महिला कथित तौर पर घायल हो जाती है.

सीसीटीवी में कैद हुई हैवानियत
सीसीटीवी में दिखता है कि पहले वह शख्स महिला पर चिल्लाती है और तभी एक अन्य महिला और एक बच्चा उसे रोकने का भरपूर प्रयास करता है. हालांकि, बात यहां रुकी नहीं और शख्स महिला पर हमला करने के लिए आगे बढ़ा. यह पूरी वारदात वहां लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. वीडियो में साफ दिख रहा है कि किस तरह वह शख्स महिला पर अपनी ताकत का रोब जमा रहा है. अब यह सीसीटीवी फुटेज इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन चुका है.

पुलिस स्टेशन पहुंची महिला
बताया गया है कि इस हमले में महिला घायल हो गई. घटना के तुरंत बाद घायल महिला अपने परिवार के सदस्यों के साथ न्याय की गुहार लगाने ‘सी डिवीजन’ पुलिस स्टेशन पहुंची. महिला ने पुलिस को अपने साथ हुई इस आपबीती को सुनाया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने महिला की हालत को देखते हुए तुरंत मामला दर्ज कर लिया है.

भरूच की सी डिवीजन पुलिस ने इस मामले को बेहद गंभीरता से लिया है. पुलिस अधिकारी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान की जा रही है. शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY