Azamgarh BJP Office Fight: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ स्थित भाजपा कार्यालय में विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर चल रही बैठक के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि दो गुट आमनेसामने आ गए।

आरोप है कि भाजपा जिलाध्यक्ष ध्रुव सिंह और पार्टी नेता ज्ञानु सिंह के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई। बताया जा रहा है कि बैठक के दौरान संबोधन में ज्ञानु सिंह का नाम नहीं लिए जाने को लेकर विवाद शुरू हुआ।
कहासुनी के बाद मामला धक्कामुक्की और फिर मारपीट तक पहुंच गया। इस दौरान कार्यालय में मौजूद कई भाजपा कार्यकर्ता तमाशबीन बने रहे।
जिला प्रभारी ने बीचबचाव कर समझौता कराया
बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष और जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, एमएलसी समेत कई वरिष्ठ नेता मौजूद थे। हालात बिगड़ने पर डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने बीचबचाव कर दोनों पक्षों को कार्यालय से बाहर कराया।
मामले को लेकर प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. धर्मेंद्र सिंह की प्रतिक्रिया भी सामने आई है।