शुक्रवार, 2 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
Special AI Prompt Gandhi Jayanti: गांधी जयंती पर AI से बनाएं शानदार Wishes Poster, Chatgpt-Gemini के ये Prompts आएंगे काम​ | क्या प्रेमानंद महाराज ने शिष्य रसिक दुलारी शरण के परिवार से की बात? जबलपुर में रहने वाले भाई ने बताई सच्चाई​ | UP MLC Election: बीजेपी से टिकट नहीं मिलने पर निर्दलीय लड़ेंगे डॉ. संजयन त्रिपाठी, भावुक होकर गाड़ी से झंडा हटाया, बीजेपी संगठन पर अनदेखी का आरोप​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

गरबा हो या डांडिया, खूब जमेगा रंग…इन एक्ट्रेस के लुक्स से लें आइडिया​

नितांशी गोयल का ये कलरफुल आउटफिट आपकी गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है. उन्होंने हैवी फ्लेयर्ड घाघरा कैरी किया है, जिसका सेथ फिल स्लीव वी नेकलाइन ब्लाउज और प्री ड्रेप्ड यलो दुपट्टा दिया गया है. रेशम के साथ मिरर वर्क इसे और भी खास बनाता है. वहीं हेमलाइन को रफल […]

नितांशी गोयल का ये कलरफुल आउटफिट आपकी गरबा और डांडिया नाइट के लिए परफेक्ट इंस्पिरेशन बन सकता है. उन्होंने हैवी फ्लेयर्ड घाघरा कैरी किया है, जिसका सेथ फिल स्लीव वी नेकलाइन ब्लाउज और प्री ड्रेप्ड यलो दुपट्टा दिया गया है. रेशम के साथ मिरर वर्क इसे और भी खास बनाता है. वहीं हेमलाइन को रफल रखा गया है. लुक को कंप्लीट करने के लिए एक्ट्रेस ने स्टोन जड़ी हुई सिल्वर जूलरी कैरी की है.

डांडिया नाइट के लिए आप तृप्ति डिमरी के इस लुक से भी आइडिया ले सकती हैं. उन्होंने पर्पल कलर का सेट कैरी किया है, जिसमें लहंगे को कलीदार रखा गया है और साथ में पेपलम टॉप स्टाइल फिटेड कुर्ती दी गई है. गोल्डन जरी वर्क इसे खूबसूरत बना रहा है. इस तरह का आउटफिट काफी कंफर्टेबल लुक भी देगा.

सारा अली खान का ये लहंगा लुक भी गरबा और डांडिया नाइट के लिए रीक्रिएट किया जा सकता है. एक्ट्रेस ने कलरफुल लहंगा कैरी किया है, जिसमें सितारों से एम्ब्रॉयडरी कई गई है. लीफ मोटिफ से लेकर अंबी और कर्व की सीक्वेन डिटेलिंग की गई है. दिपट्टे में गोटा पट्टी वर्क किया गया है तो वहीं ब्लाउज के बैक का डिजाइन भी इसे परफेक्ट बनाता है.

गरबा और डांडिया नाइट के लिए कौड़ी की डिटेलिंग वाले आउटफिट कमाल के लगते हैं. आप अंकिता लोखंडे की तरह लुक रीक्रिएट कर सकती हैं. उन्होंने ब्लैक और रेड के क्लासिक  कॉम्बिनेशन वाला लहंगा चोली कैरी किया है, जिसके ब्लाउज की स्लीव्स से लेकर लहंगा की वेस्ट लाइन तक पर कौड़ी और शीशे की फ्रिंज दी गई हैं. लहंगा पर भी मिरर वर्क किया गया है. इसी के साथ कलरफुल रेशम की एम्ब्रॉयडरी इस लहंगा को खास बनाती है.

नवरात्रि की डांडिया नाइट के लिए कियारा आडवाणी का ये लुक परफेक्ट चॉइस है. उन्होंने डीप रेड कलर का बंधेज लहंगा कैरी किया है, जिसके साथ मैचिंग डोरी नेकलाइन वाला ब्लाउज और दुपट्टा कैरी किया गया है. बाकी के लुक को एक्ट्रेस ने काफी सिंपल सोबर रखा है. चूड़ियों का लाइट वेट सेट, ईयररिंग्स, नेचुरल मेकअप, माथे पर बिंदी और बाउंसी ओपन हेयर के साथ लुक कंप्लीट हुआ है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY