मंगलवार, 17 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Voter List SSR Update: उत्तर प्रदेश समेत 4 चुनावी राज्यों में वोटर्स की संख्या बढ़ी, SSR के आंकड़ों ने चौंकाया​ | मम्मी-पापा की गोद वाली लड़ाई अलाउद्दीन तक आई, भाजपा ने राहुल गांधी से पूछा काफूर वाला सवाल​ | क्रिकेट से स्टार्टअप तक…धोनी ने कैसे बनाया 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस एम्पायर, जानें कहां-कहां लगाया है पैसा?​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Sonia Gandhi Book Launch: सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging’ का आज शाम दिल्ली में विमोचन, राहुल-प्रियंका समेत कई दिग्गज होंगे शामिल​

Sonia Gandhi Book Launch: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का औपचारिक विमोचन आज, सोमवार 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होने जा रहा है।  राजधानी के आईटीसी मौर्य होटल में शाम 6:30 बजे प्रस्तावित इस समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों की कई […]

Sonia Gandhi Book Launch: कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी की बहुप्रतीक्षित आत्मकथा ‘बिलोंगिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ का औपचारिक विमोचन आज, सोमवार 16 नवंबर 2026 को नई दिल्ली में होने जा रहा है। 

राजधानी के आईटीसी मौर्य होटल में शाम 6:30 बजे प्रस्तावित इस समारोह में राजनीतिक, सामाजिक और अन्य क्षेत्रों की कई प्रमुख हस्तियों के शामिल होने की संभावना है। यह कार्यक्रम ऐसे समय आयोजित हो रहा है, जब सोनिया गांधी की किताब के कई राजनीतिक प्रसंग चर्चा में हैं।

विमोचन समारोह में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी , कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के शामिल होने की उम्मीद है। इसके अलावा पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के सदस्यों और कई वरिष्ठ नेताओं को आमंत्रित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

कांग्रेस शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसफ विजय के भी कार्यक्रम में पहुंचने की संभावना है। रिपोर्ट के अनुसार राहुल गांधी ने विजय को फोन कर समारोह का निमंत्रण दिया था।

544 पन्नों में सोनिया गांधी के जीवन का सफर

हार्पर कॉलिन्स इंडिया द्वारा प्रकाशित इस आत्मकथा में सोनिया गांधी ने अपने बचपन से लेकर भारतीय राजनीति में सक्रिय भूमिका निभाने तक के अनुभवों को साझा किया है।

544 पन्नों की किताब में इटली में बिताए शुरुआती जीवन, राजीव गांधी से मुलाकात, विवाह, इंदिरा गांधी के साथ पारिवारिक संबंधों और राजनीतिक संघर्षों का उल्लेख है। 

किताब में पति राजीव गांधी और सास इंदिरा गांधी की हत्या के बाद उनके जीवन में आए बदलावों का भी जिक्र किया गया है।

10 नवंबर से बाजार में उपलब्ध है किताब

सोनिया गांधी की आत्मकथा 10 नवंबर 2026 को ही प्रकाशित हो चुकी है। हालांकि, इसका औपचारिक विमोचन 16 नवंबर को आयोजित किया जा रहा है। 

किताब के प्रकाशन से पहले प्रकाशक को लेकर विवाद भी सामने आया था। शुरुआत में पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया से प्रकाशन की बातचीत चल रही थी, लेकिन बाद में हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने भारतीय संस्करण प्रकाशित किया।

ऐतिहासिक और राजनीतिक घटनाओं पर चर्चा

आत्मकथा में सोनिया गांधी ने भारतीय राजनीति के कई महत्वपूर्ण घटनाक्रमों पर अपने अनुभव और विचार रखे हैं। इसमें उनके निजी जीवन के साथ कांग्रेस के नेतृत्व, सत्ता और राजनीतिक चुनौतियों से जुड़े प्रसंग शामिल हैं।

किताब में वर्णित कुछ राजनीतिक घटनाओं को लेकर चर्चाएं तेज हैं। ऐसे में दिल्ली में होने वाला विमोचन समारोह साहित्यिक आयोजन के साथसाथ राजनीतिक दृष्टि से भी महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY