रविवार, 9 अगस्त 2026 ब्रेकिंग
सरकार की Meta को दो टूक, भारत में नहीं चलेगी मनमानी, दे डाली चेतावनी!​ | UPI Payment Charge: आम यूजर्स को नहीं देना होगा कोई चार्ज, सरकार ने साफ किया पूरा मामला|​ | 29 साल के इस भारतीय खिलाड़ी ने गुपचुप तरीके से रचाई शादी, इस बॉलीवुड अभिनेत्री के साथ लिए 7 फेरे​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Kangana Ranaut का विवादित बयान- ‘इस्लामिस्ट्स के संपर्क में आकर वामपंथी हो जाती हैं हिंदू बेटियां’, इंटरनेट पर सोनाक्षी सिन्हा से जोड़ा गया कनेक्शन​

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने नए वीडियो से बड़ा राजनीतिक और फिल्मी विवाद खड़ा कर दिया है। कंगना ने हिंदू महिलाओं, उनके रिश्तों, और अपनी बदलती राजनीतिक व धार्मिक विचारधारा पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में […]

बॉलीवुड अभिनेत्री और हिमाचल प्रदेश के मंडी से भाजपा सांसद कंगना रनौत ने एक बार फिर अपने नए वीडियो से बड़ा राजनीतिक और फिल्मी विवाद खड़ा कर दिया है। कंगना ने हिंदू महिलाओं, उनके रिश्तों, और अपनी बदलती राजनीतिक व धार्मिक विचारधारा पर खुलकर बात की। इस दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि फिल्म इंडस्ट्री में कुछ “हिंदू बेटियां” तब तक निष्पक्ष रहती हैं, जब तक कि वे किसी “इस्लामिस्ट” पुरुष से शादी या दोस्ती नहीं कर लेतीं। इसके बाद वे अचानक वामपंथी या कट्टरपंथी विचारधारा की ओर झुक जाती हैं।
 

‘हाफ पैंट’ और ‘जेबकतरा’ वाले क्रिप्टिक पोस्ट पर चर्चा
कंगना का यह वीडियो उनके उस इंस्टाग्राम स्टोरी पोस्ट के कुछ ही घंटों बाद आया, जिसमें उन्होंने बिना नाम लिए इंडस्ट्री की एक अभिनेत्री पर निशाना साधा था। कंगना ने लिखा था कि वह अभिनेत्री “हाफ पैंट, उल्टी कैप” पहनती है और “जेबकतरा” की तरह कपड़े पहनकर बात करती है। सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि कंगना का यह इशारा अभिनेता जहीर इकबाल से शादी करने वाली और हाल ही में ‘दहाड़’ में नजर आईं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा की ओर था।
गौरतलब है कि सोनाक्षी सिन्हा ने पिछले महीने दिल्ली के जंतरमंतर पर ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ द्वारा NEET पेपर लीक मुद्दे पर आयोजित प्रदर्शन का खुलकर समर्थन किया था।
 

“इस्लामिस्ट्स के साथ आते ही बदल जाती है सोच”
कंगना ने वीडियो में कहा, “इंडस्ट्री की कई हिंदू लड़कियों को हमने करीब से देखा है। शुरुआत में राजनीति या धर्म को लेकर उनकी कोई स्पष्ट विचारधारा नहीं होती। लेकिन जैसे ही वे किसी इस्लामिस्ट के साथ शादी या दोस्ती के रिश्ते में आती हैं, उनकी सोच एकदम तय हो जाती है। वे ज्यादा कट्टरपंथी या वामपंथी बन जाती हैं। हालांकि, संविधान हर किसी को अपनी पसंद की विचारधारा चुनने की आजादी देता है।”
2018 के कांस वीडियो पर दी सफाई “मुझे संघी बनना है”
2018 के कांस फेस्टिवल के बाद की अपनी एक पार्टी वीडियो के दोबारा वायरल होने पर 40 वर्षीय कंगना ने कहा कि लोग उनके अतीत के वीडियो निकालकर उन्हें ट्रोल करते हैं। कंगना ने कहा, “हां, मैं पहले एक मॉडरेट हिंदू थी। लेकिन आज अगर मुझे खुद को डिफेंड करना पड़े तो मैं कहूंगी कि मुझे संघी बनना है। मुझे बीजेपी, आरएसएस की विचारधारा और एक ‘अवेकन हिंदू’ बनना है।”
कंगना ने इससे पहले उन दावों को भी खारिज किया जिसमें कहा जा रहा था कि उन्होंने झारखंड पेपर लीक मामले में एक अभिनेत्री का मजाक उड़ाने वाले मीम को ‘लाइक’ किया था। हालांकि, उन्होंने यह जरूर दोहराया कि वे यह समझने की कोशिश कर रही हैं कि आखिर क्यों इंडस्ट्री की एक खास महिला ‘जेबकतरा’ की तरह कपड़े पहनने और बोलने लगी है।
 
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY