Delhi Metro stations Close: आज एक बार फिर दिल्ली में कई मेट्रो स्टेशनों बंद रखा गया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, सुरक्षा कारणों से जनपथ, राजीव चौक, पटेल चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन समेत 16 स्टेशनों पर प्रवेश और निकासी बंद रहेगी। बता दें कि इससे पहले 20 जुलाई को सीजेपी के प्रदर्शन के चलते कुछ घंटों के लिए राजीव चौक समेत 5 मेट्रो स्टेशनों के एंट्री और निकासी पॉइंट सुरक्षा के मद्देनजर बंद किए गए थे।

डीएमआरसी की तरफ से बुधवार को जानकारी दी गई कि इन मेट्रो स्टेशनों पर एंट्री और निकासी पॉइंट फिलहाल बंद रहेंगे। इसलिए यात्रियों से निवेदन है कि वे मेट्रो की यात्रा करने से पहले स्टेशनों का अपडेट जरूर लें। हालांकि यह जानकारी नहीं दी गई है कि इन मेट्रो स्टेशनों को कब तक खोला जाएगा।
आज कौनकौन से स्टेशन बंद
दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के मुताबिक, आज लोक कल्याण मार्ग, राजीव चौक, पटेल चौक, रामकृष्ण आश्रम मार्ग, बाराखंभा रोड, सुप्रीम कोर्ट, सेवा तीर्थ, जनपथ, मंडी हाऊस, सेंट्रल सेक्रेटेरिएट, आईटीओ, दिल्ली गेट, इंद्रप्रस्थ, खान मार्केट, जोर बाग और शिवाजी स्टेडियम मेट्रो स्टेशन बंद रहेंगे। डीएमआरसी ने यह भी बताया है कि राजीव चौक और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट पर इंटरचेंज की सुविधा उपलब्ध रहेगी।
20 जुलाई को बंद थे 5 मेट्रो स्टेशन
बता दें कि बीते 20 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी के संसद मार्च के चलते भी दिल्ली के कुछ मेट्रो स्टेशन किए गए थे। 20 जुलाई को नई दिल्ली के पटेल चौक, राजीव चौक, उद्योग भवन, सेवा तीर्थ और सेंट्रल सेक्रेटेरिएट मेट्रो स्टेशन पर एंट्री और एग्जिट बंद की गई थी। इस दौरान राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर सीजेपी प्रदर्शन पहुंच गए थे और वहीं धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया था। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी मच गई थी।
सीजेपी युवाओं का हौसला कम नहीं हुआ
दूसरी तरफ शिक्षा मंत्री धर्मेद्र प्रधान के इस्तीफा समेत चार मागों को लेकर सीजेपी युवाओं का जंतरमंतर पर प्रदर्शन जारी है। 20 जुलाई को दिल्ली की सड़कों पर हुए बवाल, पुलिस के लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागने वाली घटना के बावजूद युवा बड़ी संख्या में और लगातार जंतरमंतर पहुंच रहे हैं। सीजेपी से सरकार की प्रमुख मागों में शिक्षा मंत्री का इस्तीफा और दिल्ली बवाल में गिरफ्तार हुए युवाओं की रिहाई और एफआईआर रद्द करने की मांग शामिल है।
आज सरकार और सीजेपी में बातचीत
सूत्रों के हवाले से पता चला है कि सरकार जल्द से जल्द सीजेपी के प्रदर्शन को बंद कराने की कोशिश कर रही है। इसके मद्देनजर बीती रात भूख हड़ताल कर रहे सोनम वांगचुक से मुलाकात की गई। वहीं, आज दोपहर 12 बजे के बाद सरकार का प्रतिनिधिमंडल सीजेपी से मुलाकात कर सकता है। सीजेपी ने भी सरकार से बातचीत का स्वागत किया है।