बुधवार, 11 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Shamli News: 3 बहनों का इकलौता सहारा छिना, भैया दूज पर भाई की पीट-पीटकर हत्या; बहन के ससुराल वालों पर आरोप​ | Yogi Vs Akhilesh: उत्तराखंड की बेटी न आई होती तो सैफई में भैंस चरा रहे होते, सीएम योगी आदित्यनाथ का सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव पर तंज​ | Kirti Azad Ram Controversy: राम-सीता पर कीर्ति आजाद के बयान से गरमाई सियासत, सुधांशु त्रिवेदी बोले- TMC के ‘जॉनी जॉनी यस पापा’ सदस्य नहीं समझेंगे रामायण​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Assam Train Accident: कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतरे, 50 पैसेंजर घायल, रेस्क्यू जारी​

Assam Train Accident:असम में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोलकाता से सैरांग जा रही कोआसैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। ट्रेन के डिब्बे बेपटरी होते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद रेलवे के […]

Assam Train Accident:असम में बुधवार सुबह बड़ा रेल हादसा हो गया। कोलकाता से सैरांग जा रही कोआसैरांग एक्सप्रेस के 6 डिब्बे पटरी से उतर गए। हादसा कामरूप जिले के डिगारू रेलवे स्टेशन के पास सुबह करीब 6:54 बजे हुआ। ट्रेन के डिब्बे बेपटरी होते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई। हादसे के बाद रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी और राहतबचाव दल मौके पर पहुंच गए। यात्रियों को बाहर निकालने और घायलों को अस्पताल पहुंचाने का काम जारी है।

असम में बड़ा रेल हादसा! कोलकातासैरांग एक्सप्रेस पटरी से उतरी, कई यात्रियों के घायल होने की खबर

असम में 11 नवंबर की सुबह बड़ा रेल हादसा सामने आया है। गुवाहाटी के बाहरी इलाके में डिगारू रेलवे स्टेशन के पास कोलकाता से मिजोरम के सैरांग जा रही एक्सप्रेस ट्रेन पटरी से उतर गई। शुरुआती… pic.twitter.com/uDl4DHOPS4

— Bansal News Official November 11, 2026

सुबह 6:54 बजे पटरी से उतरे 6 डिब्बे

रेलवे के मुताबिक, कोलकाता से सैरांग जा रही ट्रेन नंबर 13125 कोआसैरांग एक्सप्रेस डिगारू स्टेशन के बाद ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। रेलवे कर्मचारी और बचाव दल यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने में जुटे हैं। शुरुआत में रेलवे ने किसी के हताहत होने की सूचना नहीं दी थी, लेकिन बाद में कई यात्रियों के घायल होने की जानकारी सामने आई। घायलों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की जा रही है।

रेलवे ट्रैक पर यातायात प्रभावित

हादसे के कारण इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित हुआ है। कई ट्रेनों के परिचालन पर असर पड़ा है। कुछ ट्रेनों को दूसरे रास्तों से चलाया जा रहा है, जबकि कुछ ट्रेनें देरी से चल रही हैं। रेलवे की टीमें ट्रैक और बेपटरी हुए डिब्बों को लेकर जरूरी कार्रवाई कर रही हैं।

रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे

नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के सीपीआरओ कपिंजल किशोर शर्मा के मुताबिक, हादसा सुबह 6:54 बजे हुआ। सूचना मिलते ही रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए। राहत ट्रेन भी मौके पर भेजी जा रही है। फिलहाल राहत और बचाव अभियान जारी है।

हादसे की वजह का इंतजार

फिलहाल ट्रेन के पटरी से उतरने की वजह सामने नहीं आई है। रेलवे की ओर से हादसे के कारणों और नुकसान की विस्तृत जानकारी का इंतजार है। बचाव दल यात्रियों की मदद में जुटा है। हादसे के बाद प्रभावित रेल यातायात को सामान्य करने की कोशिश की जा रही है।

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY