शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ललिता हत्याकांड: चंद्रशेखर आजाद ने सरकार को दी खुली चेतावनी, बोले- विधानसभा से संसद तक होगा बड़ा आंदोलन​ | ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने वाले आस्था की बात कर रहे हैं… अयोध्या में विपक्ष पर गरजे CM योगी​

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी पर विपक्ष के हमले के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विपक्ष पर जमकर वार कर रहे हैं. सीएम योगी ने आज शुक्रवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग आज अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं, उन्होंने कभी हनुमानगढ़ी में नमाज […]

अयोध्या के राम मंदिर में चंदा चोरी पर विपक्ष के हमले के बीच मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी विपक्ष पर जमकर वार कर रहे हैं. सीएम योगी ने आज शुक्रवार को विपक्षी दलों पर तीखा हमला करते हुए कहा कि जो लोग आज अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं, उन्होंने कभी हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था. साथ ही मुख्यमंत्री ने ऐलान किया कि अयोध्या की भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलकर भरत नगर किया जाएगा जबकि नए नगर निकाय क्षेत्र का नाम मां ज्वाला के नाम पर रखा जाएगा.

सीएम योगी अयोध्या में 432 करोड़ रुपये की लागत वाली 217 विकास से जुड़े परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण तथा बीकापुर विधानसभा क्षेत्र में पूर्व मंत्री दिवंगत मुन्ना सिंह चौहान की प्रतिमा के अनावरण के बाद आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे. सीएम योगी ने किसी दल का नाम लिए बगैर कहा, “आज अयोध्या में जो लोग आस्था की बात कह रहे हैं, इन्होंने हनुमानगढ़ी में नमाज पढ़वाने का पाप किया था.”

क्या जामा मस्जिद में होगा हनुमान चालीसाः CM योगी

उन्होंने आगे कहा, “आप सोच सकते हैं कि क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा का पाठ कर पाएगा? क्या कोई सरकार ऐसा करवा पाएगी? क्या समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ऐसा करवा पाएंगी? अगर नहीं, तो फिर अयोध्या में हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप क्यों कराया गया?”

मुख्यमंत्री ने कहा, “उन्होंने हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का पाप किया और हमने अयोध्या को स्वच्छ, सुंदर और सनातन धर्म की राजधानी के रूप में फिर से स्थापित करने का कार्य किया है.”

अयोध्या के कायाकल्प किए जाने की बात करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने दावा किया कि आज अयोध्या तीनों लोकों से न्यारी और वैभवशाली नगरी के रूप में विकसित हो रही है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी की परिकल्पना के अनुरूप अयोध्या अब सौर ऊर्जा आधारित शहर बन चुका है और देश के प्रमुख शहरों में अपनी अलग पहचान बना रहा है.

डबल इंजन की सरकार में राम मंदिर संभवः CM योगी

सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा, “अयोध्या ने आज वह करके दिखाया है जो 500 सालों में नही हो सका था. पीढ़ियों पर पीढियां गईं, संतों, राजाओं और समाज के प्रत्येक तबगे ने रामजन्मभूमि मुक्ति के लिए आंदोलन किया, संघर्ष किया. लेकिन, जो कहते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता, आज वो देख रहे हैं कि यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन करने आ रहे हैं. पिछले दिनों आपने देखा होगा ये समाजवादी पार्टी के नमूनों का क्या होता है, अयोध्या भदरसा का चेयरमैन कैसे वहां पर गुस्ताखी कर रहा था, यही असली चरित्र है इन लोगों का.”

उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस ने राम मंदिर निर्माण में कई तरह की बाधाएं खड़ी कीं. भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाए और रामभक्तों पर गोलियां चलवाईं. लेकिन डबल इंजन की सरकार बनने के बाद राम मंदिर का निर्माण संभव हुआ.

भदरसा अब भरत नगर भरत कुंड हुआः CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ में अयोध्या की भदरसा नगर पंचायत का नाम बदलने का ऐलान करते हुए कहा, “इसका नाम अब भदरसा नहीं होगा, बल्कि वो भरत नगर भरत कुंड होगा.” उन्होंने आगे कहा, “भरत जी की स्मृति को, भरत जैसा भाई दुनिया के अंदर मिलना कठिन है, लेकिन अयोध्या का सौभाग्य है कि अयोध्या ने प्रभु राम भी दिए, भरत भी दिए, लक्ष्मण भी दिए, शत्रुघ्न भी दिए.”

उन्होंने कहा कि देश के अंदर हम जहां कहीं भी जाते हैं, पूरब में जाते हैं, पश्चिम में जाते हैं, उत्तर में, दक्षिण में कहीं भी हम जाते हैं, अयोध्या की पहचान आज भी मौजूद है और इसलिए अब भदरसा ‘भरत नगर’ ‘भरत कुंड’ के नाम पर जाना जाएगा, वो नगर पंचायत उस रूप में हम आगे बढ़ाएंगे.

पिछले महीने राम मंदिर में दान और चढ़ावे के कथित गबन के आरोपों को लेकर विपक्ष ने सरकार और भारतीय जनता पार्टी पर लगातार सवाल उठाए हैं. 7 जून को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सबसे पहले इस मुद्दे को सार्वजनिक रूप से उठाया था.

विवाद बढ़ने पर 19 जून को अयोध्या दौरे के दौरान मुख्यमंत्री योगी ने लोगों से धैर्य रखने की अपील की थी कि एसआईटी की जांच ‘दूध का दूध और पानी का पानी’ कर देगी.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY