शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 ब्रेकिंग
ग्रेटर नोएडा में RTE प्रवेश प्रक्रिया पर सवाल, स्कूल सत्यापन में मिला फर्जी राशन कार्ड, जानें पूरा मामला​ | Harmanpreet Kaur ने Lord’s के मैदान पर रच डाला इतिहास, दुनिया के सिर्फ तीन ही क्रिकेटर्स कर पाए थे ये कारनामा​ | Ghaziabad Crime News: पत्नी को लेने आया था दामाद, ससुर ने रोका तो कर दी हत्या; 5 बार चाकू से किया वार​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर Jayant Chaudhary ने गिनाईं उपलब्धियां​

Jayant Chaudhary Statement In Mathura: मथुरा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में देश ने विकास और विरासत दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार […]

2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर Jayant Chaudhary ने गिनाईं उपलब्धियां​

Jayant Chaudhary Statement In Mathura: मथुरा में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में देश ने विकास और विरासत दोनों क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। जयंत चौधरी ने कहा कि केंद्र सरकार ने आधारभूत ढांचे, किसानों, युवाओं और गरीबों के कल्याण के लिए कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं, जिनका लाभ देशभर के लोगों को मिला है।

2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर Jayant Chaudhary ने गिनाईं उपलब्धियां​
2027 में फिर मिलेगा जनता का समर्थन: केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने पर Jayant Chaudhary ने गिनाईं उपलब्धियां​

सांस्कृतिक विरासत को मिली नई पहचान

केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की सांस्कृतिक विरासत को भी नई पहचान मिली है। उन्होंने अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण को देश के करोड़ों लोगों की आस्था और सांस्कृतिक गौरव का प्रतीक बताया। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में विकास के साथसाथ देश की सांस्कृतिक पहचान को मजबूती मिली है। यह हमेशा सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल रहा है।

राम मंदिर दान मामले में की निष्पक्ष जांच की मांग

अयोध्या राम मंदिर में दान राशि की कथित चोरी के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई अनियमितता हुई है तो उसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए।  ने कहा कि धार्मिक संस्थाओं की पारदर्शिता और जनता के विश्वास को बनाए रखना आवश्यक है।

2027 चुनाव में भी मिलेगा जनता का समर्थन

वर्ष 2027 में होने वाले को लेकर जयंत चौधरी ने विश्वास जताया कि सरकार के विकास कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं के आधार पर भारतीय जनता पार्टी एक बार फिर जनता का समर्थन प्राप्त करेगी। उन्होंने कहा कि सरकार का काम और विकास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जनता इन्हीं मुद्दों पर अपना निर्णय देगी।
केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि आने वाले समय में भी विकास की गति को और तेज किया जाएगा, इसके साथ ही सरकार द्वारा किसानों, युवाओं और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए नई योजनाओं पर काम जारी रहेगा।

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY