शनिवार, 17 अक्टूबर 2026 ब्रेकिंग
ऊंचाई और सीने की फिर से होगी नाप… UP पुलिस भर्ती मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का आदेश​ | बेबी फूड बनाने वाली कंपनियों पर कसेगा शिकंजा! FSSAI ने बदले ये नियम​ | बोकारो: चॉकलेट मांग रहा था भांजा, मामा ने थमा दी पिस्टल…ट्रिगर दबते ही मासूम की मौत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

Govt Housing Scheme: घर का सपना देखने वालों के लिए खुशखबरी, प्रदेश में बनेंगे 3 लाख नए मकान, CM का बड़ा ऐलान, दो साल के लिए बढ़ाई स्कीम​

2029:  यदि आप घर की तलाश कर रहे हैं या घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 3 लाख नए मकान बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर घोषणा की है कि ग्रामीण आवास योजना को 2029 तक बढ़ाएंगे। इसमें 2.91 […]

2029:  यदि आप घर की तलाश कर रहे हैं या घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो आपके लिए खुशखबरी है। प्रदेश सरकार ने बड़ा ऐलान करते हुए 3 लाख नए मकान बनाने का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री ने इसे लेकर घोषणा की है कि ग्रामीण आवास योजना को 2029 तक बढ़ाएंगे। इसमें 2.91 लाख अतिरिक्त मकान बनाने का ऐलान भी किया है। 

सीएम ने किया ऐलान 

आपको बता दें ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी ने ग्रामीण आवास योजना को दो साल और बढ़ाने यानी 2029 तक बढ़ाने और 2.91 लाख अतिरिक्त मकान बनाने का ऐलान कर दिया है। जिसके बाद अब ओडिशा में जल्द तीन लाख नए मकान बनेंगे। 

योजना को लेकर दी जानकारी 

आपको बता दें दो साल की अवधी बढ़ाने के बाद भी अंत्योदय गृह योजना की कुल लागत 7 हजार 550 करोड़ रुपये ही रहेगी। इसके साथ ही मकानों की मरम्मत के लिए पहले से तय किए गए 3 हजार 500 करोड़ रुपये अब नए मकानों के निर्माण पर खर्च किए जाएंगे। ये जानकारी मुख्यमंत्री कार्यालय ने गुरुवार को इस योजना कि जानकारी दी। 

प्रोत्साहन राशि में भी बदलाव 

सीएम ने ऐलान किया है कि तय समय के भीतर मकान का निर्माण पूरा करने वाले लाभार्थियों के लिए प्रोत्साहन राशि में भी बदलाव किया गया है। इसमें नए दिशानिर्देशों के अनुसार पांच महीने में मकान पूरा करने वाले लाभार्थियों को 35,000 रुपये और सात महीने में निर्माण पूरा करने वालों को 20,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। आपको बता दें इससे पहले चार महीने में मकान बनाने पर 20,000 रुपये और छह महीने में 10,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती थी।

लाभार्थियों के लिए सर्वे के निर्देश

आपको बता दें सीएम ने पंचायती राज और पेयजल विभाग को जल्द से जल्द सर्वे करने और योजना के लिए नए लाभार्थियों की पहचान के निर्देश दे दिए हैं। 

 

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY