गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Back Pain : कमर दर्द ने दुनिया को किया बेहाल! इलाज पर अरबों खर्च, फिर भी नहीं मिल रहा छुटकारा​ | भारत के संविधान में कहां से आया आपातकाल का प्रावधान, इमरजेंसी कितनी तरह की होती है?​ | रागी हर किसी के लिए नहीं…सर्दियों का ये सुपरफूड इन लोगों की बढ़ा सकता है दिक्कत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Business

Adani Group का बड़ा प्लान: पब्लिक बॉन्ड से 2,000 करोड़ रुपये जुटाएंगी ये दो कंपनियां, जानें कब खुलेगा इश्यू​

देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियां बाजार से बड़ा फंड जुटाने की योजना बना रही हैं. खबरों के मुताबिक, फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पावर पब्लिक बॉन्ड बेचकर कम से कम 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. दोनों कंपनियां इसके लिए लोकल बॉन्ड अरेंजर्स के साथ […]

देश के दिग्गज कारोबारी गौतम अडानी के ग्रुप की दो प्रमुख कंपनियां बाजार से बड़ा फंड जुटाने की योजना बना रही हैं. खबरों के मुताबिक, फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज और अडानी पावर पब्लिक बॉन्ड बेचकर कम से कम 2,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में हैं. दोनों कंपनियां इसके लिए लोकल बॉन्ड अरेंजर्स के साथ मिलकर काम कर रही हैं. हालांकि, इस मामले पर अडानी ग्रुप के प्रतिनिधि ने अभी कोई आधिकारिक टिप्पणी नहीं की है.

कब आएगा पब्लिक बॉन्ड का इश्यू?

इकोनॉमिक्स टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियों का प्लान अलगअलग समय पर बाजार में उतरने का है. इनमें से एक कंपनी का पब्लिक बॉन्ड दिसंबर के अंत तक आ सकता है, जबकि दूसरी कंपनी मार्च में अपना इश्यू ला सकती है. उम्मीद है कि हर कंपनी 1,000 करोड़ रुपये से 2,000 करोड़ रुपये के बीच फंड जुटाएगी. अभी इसकी शर्तें फाइनल नहीं हुई हैं और आगे चलकर इनमें बदलाव हो सकता है.

सुस्त पड़े बॉन्ड मार्केट को मिलेगी रफ्तार

अडानी ग्रुप की ये पहल भारत के सुस्त पड़े घरेलू पब्लिक डेट मार्केट में नई जान फूंक सकती है. बाजार नियामक सेबी के आंकड़ों के मुताबिक, मार्च में खत्म होने वाले मौजूदा वित्त वर्ष में भारतीय कंपनियों ने अब तक पब्लिक बॉन्ड से सिर्फ 4,840 करोड़ रुपये जुटाए हैं. पिछले पूरे वित्त वर्ष में ये आंकड़ा 11,340 करोड़ रुपये था. भारत के कॉरपोरेट बॉन्ड बाजार में ज्यादातर हिस्सा प्राइवेट प्लेसमेंट का होता है. ऐसे में पब्लिक बॉन्ड के जरिए कंपनियों को फंड जुटाने के नए रास्ते मिलते हैं और बड़े संस्थागत निवेशकों के अलावा आम निवेशकों तक भी उनकी पहुंच बढ़ती है.

पिछले इश्यू में दिखा था जबरदस्त क्रेज

ब्लूमबर्ग के आंकड़ों के अनुसार, सितंबर 2024 में अपनी पहली पेशकश के बाद से ये अडानी एंटरप्राइजेज का चौथा पब्लिक बॉन्ड इश्यू होगा. कंपनी के पिछले बॉन्ड्स को निवेशकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. जनवरी में आया कंपनी का 1,000 करोड़ रुपये का पब्लिक बॉन्ड महज एक घंटे के अंदर ही पूरी तरह सब्सक्राइब हो गया था. उस बॉन्ड की मैच्योरिटी अवधि दो, तीन और पांच साल थी, जिस पर 8.60% से 8.90% तक का ब्याज ऑफर किया गया था.

रेटिंग एजेंसियों का पूरा भरोसा

दोनों कंपनियों की वित्तीय साख को लेकर रेटिंग एजेंसियों का रुख भी सकारात्मक है. एसएंडपी ग्लोबल रेटिंग्स की भारतीय इकाई क्रिसिल रेटिंग्स ने अडानी पावर को ‘AA+’ रेटिंग दी है. वहीं, मूडीज से जुड़ी एजेंसी इकरा ने अडानी एंटरप्राइजेज की रेटिंग एक पायदान बढ़ाकर ‘AA’ कर दी है और इसका आउटलुक ‘स्टेबल’ रखा है. मजबूत रेटिंग के चलते नए पब्लिक बॉन्ड को लेकर बाजार में अच्छी दिलचस्पी रहने की उम्मीद है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY