सोमवार, 23 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Bigg Boss 20 से बाहर हुए Manish Goel, पैर में चोट के कारण छोड़ा शो, टॉप 10 कंटेस्टेंट की सूची तय​ | चीनी महंगी होगी या मिलेगी राहत? सरकार बदलेगी प्रोडक्शन का हिसाब रखने का तरीका​ | 6 साल बाद टूटा Sapna Choudhary और Veer Sahu का रिश्ता! दर्द बयां करते हुए बोलीं- ‘प्यार आत्मा से जुड़ा होता है, लेकिन…’​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

ऊनी कपड़े धोते वक्त की ये पांच गलतियां, नया स्वेटर दिखने लगेगा पुराना​

सर्दियों का भी अपना एक अलग फैशन ट्रेंड होता है. जैकेट से लेकर हुडी और कलरफुल स्वेटर्स न सिर्फ सर्दी से बचाते हैं, बल्कि आपके लुक को भी इनहैंस करते हैं. हालांकि इन कपड़ों को धोना और केयर करना किसी टास्क से कम नहीं होता है. ऊनी कपड़े सामान्य कपड़ों की तरह धोने से बचना […]

सर्दियों का भी अपना एक अलग फैशन ट्रेंड होता है. जैकेट से लेकर हुडी और कलरफुल स्वेटर्स न सिर्फ सर्दी से बचाते हैं, बल्कि आपके लुक को भी इनहैंस करते हैं. हालांकि इन कपड़ों को धोना और केयर करना किसी टास्क से कम नहीं होता है. ऊनी कपड़े सामान्य कपड़ों की तरह धोने से बचना चाहिए. अगर आप गर्म कपड़ों को धोते वक्त कुछ कॉमन गलतियां करते हैं तो ये जल्दी ही पुराने नजर आने लगते हैं.

गलत डिटर्जेंट से लेकर धोने की टेक्निक तक में कई बार हम कुछ ऐसी मिस्टेक करते हैं, जिससे गर्म कपड़ों पर रोएं उठ जाते हैं या फिर इनकी सॉफ्टनेस और चमक खोने लगती है. इस आर्टिकल में जानिए कि आखिर गर्म, ऊनी कपड़े धोते वक्त कौन सी गलतियां करने से बचें.

गर्म पानी से कपड़े धोना

मैल या दागधब्बे अच्छे से साफ हो जाएं. इसके लिए लोग कपड़ों को गर्म पानी में भिगो देते हैं, लेकिन ज्यादा तेज गर्म पानी फैब्रिक को नुकसान पहुंचाता है. खासकर ऊनी कपड़े तेज गर्म पानी में डालने से रेशे सिकुड़ सकते हैं और इस वजह से या तो उनमें कसाव आ सकता है या फिर इनकी सॉफ्टनेस कम होने लगती है. इसी के साथ रंग भी निकल सकता है. ऊनी कपड़ों को या तो ताजे पानी से धोना चाहिए या फिर सिर्फ गुनगुना पानी इस्तेमाल करें.

लटकाना और निचोड़ना

ऊनी कपड़ों को निचोड़ते और सूखने के लिए लटकाते वक्त भी ध्यान देना चाहिए. खासकर हाथों से बुनाई किया कोई स्वेटर है तो उसे कसकर न निचोड़ें और इस तरह से न लटकाएं कि वजन की वजह से कपड़ा खिंचने लगे. इससे बुनाई के फंदे ढीले पड़ सकते हैं और स्वेटर ज्यादा चौड़ा या लंबा हो सकता है. कोशिश करें कि इसे जाली वाले किसी सरफेस पर फैला दें जब पानी पूरी तरह से निकल जाए तो हैंगर में डालकर सुखाएं.

Image:Pexels

हार्श डिटर्जेंट का यूज करना

ऊनी कपड़ों को भी अगर आप सामान्य कपड़ों वाले डिटर्जेंट से धोते हैं तो ये जल्दी खराब होने लगते हैं. जरूरी है कि आप इन कपड़ों के लिए खासतौर पर आने वाले सौम्य लिक्विड का यूज करें. इससे कपड़ों को लंबे समय तक नया जैसा बनाए रखने में मदद मिलती है.

वॉशिंग मशीन की सेटिंग

ऊनी कपड़ों को धो रहे हैं तो आप वॉशिंग मशीन की सेटिंग पर ध्यान दें. सबसे जरूरी है कि कपड़ा धोने से पहले उसपर लगे लेबल को चेक करें, जिस पर धुलाई से लेकर सुखाने तक के निर्देश आपको मिल जाएंगे. तेज स्पिन पर मशीन चलाने से ऊनी कपड़ों का आकार फैल सकता है.

ब्रश से कतई न रगड़ें

ऊनी से लेकर किसी भी तरह के गर्म कपड़े को बहुत तेज रगड़ने से बचें और ब्रश का इस्तेमाल तो बिल्कुल भी नहीं करना चाहिए. ब्रश से कपड़े में रोएं निकलने लगते हैं और ये एक ही बार में धोने के बाद पुराने दिखाई दे सकते हैं. जोरजोर से रगड़ने पर ऊनी कपड़े खिंच जाते हैं और इनका आकार फैल जाता है. इससे पहनने के बाद ये लटकते हुए दिखाई देने लगते है.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY