गुरुवार, 26 नवंबर 2026 ब्रेकिंग
Back Pain : कमर दर्द ने दुनिया को किया बेहाल! इलाज पर अरबों खर्च, फिर भी नहीं मिल रहा छुटकारा​ | भारत के संविधान में कहां से आया आपातकाल का प्रावधान, इमरजेंसी कितनी तरह की होती है?​ | रागी हर किसी के लिए नहीं…सर्दियों का ये सुपरफूड इन लोगों की बढ़ा सकता है दिक्कत​
दिल्ली 32°C ☀️ |
728 x 90 Advertisement
विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
Viral

रागी हर किसी के लिए नहीं…सर्दियों का ये सुपरफूड इन लोगों की बढ़ा सकता है दिक्कत​

सर्दियों में लोग गर्म तासीर वाले अनाजों को डाइट में शामिल करना शुरु कर देते हैं. रागी भी एक ऐसा अनाज है जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही शरीर को गर्म रखता है, लेकिन रागी हर किसी के लिए नहीं है. दरअसल आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से यह तय करना चाहिए […]

सर्दियों में लोग गर्म तासीर वाले अनाजों को डाइट में शामिल करना शुरु कर देते हैं. रागी भी एक ऐसा अनाज है जो पोषक तत्वों से भरपूर होने के साथ ही शरीर को गर्म रखता है, लेकिन रागी हर किसी के लिए नहीं है. दरअसल आपकी हेल्थ कंडीशन के हिसाब से यह तय करना चाहिए कि कोई फूड आपके लिए है या फिर नहीं. रागी कैल्शियम का बेहतरीन सोर्स मानी जाती है. इसके अलावा भी इसमें कई विटामिनमिनरल्स होते हैं, लेकिन कुछ लोगों को रागी खाने के बाद दिक्कत हो सकती है.

रागी, मंडुआ या नाचनी अनाज भारत समेत कई देशों में उगाया जाता है, जिसे लोग अलगअलग तरीकों से डाइट का हिस्सा बनाते हैं. इस मोटे अनाज की मांग सर्दियों में ज्यादा रहती है. रागी आपके डाइजेशन से लेकर हड्डियों तक को फायदा करती है, लेकिन सेलिब्रिटी न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह कहती हैं कि पोषक तत्वों से भरपूर होने के बाद भी जरूरी नहीं है कि रागी आपको सूट करे.

IBSD वाले न खाएं

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया, सर्दियों में अगर आप डाइट में रागी शामिल करते हैं तो ये देखना चाहिए कि ये आपके शरीर को सूट करेगी या नहीं. ये हेल्दी है, इसके मतलब ये नहीं है कि आपके लिए भी सही हो. अगर आपको IBSD ) है तो बहुत सावधान रहें. लूज मोशंस या डायरिया हो जाता है तो रागी को बिल्कुल अवॉइड करना चाहिए, क्योंकि इसमें बहुत सारा फाइबर है. आप मॉडरेट तरीके से ले सकते हैं, लेकिन कोशिश कीजिए कि इसे न खाएं.

किडनी स्टोन वाले न खाएं रागी

न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह का कहना है कि अगर आपको किडनी स्टोन हैं या फिर बारबार किडनी में स्टोन हो जाते हैं तो रागी खाने से बचें. खासतौर पर डेली रूटीन में अगर आपको रागी शामिल करनी है तो पहले अपनी डाइट को लेकर एक्सपर्ट से सलाह जरूर लेना चाहिए. किडनी में स्टोन कैल्शियम ऑक्सलेट की वजह से होते हैं और रागी कैल्शियम से भरपूर है.

Getty Images

थायराइड वाले भी रागी करें अवॉइड

अगर आपको थायराइड की समस्या है, तो भी रागी खाना अवॉइड करना चाहिए. हालांकि इसे पूरी तरह से छोड़ना जरूरी नहीं है, क्योंकि आपकी पूरी डाइट पर डिपेंड करता है कि थायराइड की कंडीशन क्या होगी. आप इसे डाइट में शामिल करने के लिए अपने डायटीशियन से सलाह ले सकते हैं.

रागी के न्यूट्रिएंट्स

के मुताबिक, 100 ग्राम रागी में 7.3 मिलीग्राम प्रोटीन, 3.6 मिलीग्राम कच्चा फाइबर, 19.1 मिलीग्राम टोटल डायटरी फाइबर पाया जाता है. इसमें कैल्शियम के अलावा कई और मिनरल्सविटामिन समेत प्लांट बेस्ड कंपाउंड्स भी पाए जाते हैं.

रागी का क्याक्या बना सकते हैं?

आप कुटी हुई रागी का दलिया, उपमा बना सकते हैं. इसके अलावा इसके आटे की रोटी, चीला, डोसा, इडली, लापसी, लड्डू, मीठे पैनकेक, रागी मुड्डे , उत्तपम, ढोकला जैसी चीजें बना सकते हैं.

विज्ञापन
728 x 90 Advertisement
शेयर करें:
Author Bio Pic

संपादकीय टीम

खबर मंकी की अनुभवी एडिटोरियल डेस्क। हमारे लेखक और संपादक दिन-रात निष्पक्ष, सटीक और तीव्र समाचार आप तक पहुँचाने के लिए काम करते हैं।

🐒 KHABAR MONKEY