Wednesday, April 29, 2026
Viral

AC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल

AC coach Crowd Video : ट्रेन में सफर करते समय लोग अक्सर जनरल कोच की भारी भीड़ से बचने के लिए ज्यादा पैसे खर्च कर एसी टिकट लेते हैं, ताकि यात्रा आरामदायक हो सके। लेकिन सोचिए अगर एसी कोच में भी जनरल डिब्बे जैसी भीड़ मिल जाए तो यात्रियों का हाल क्या होगा।

AC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल
AC कोच में दिखी जनरल जैसी भीड़, यात्रियों ने रेलवे व्यवस्था पर उठाए सवाल; वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें ट्रेन के एसी कोच के अंदर जरूरत से ज्यादा भीड़ नजर आ रही है। वीडियो देखकर लोग हैरान हैं और रेलवे व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

AC कोच बना जनरल का डिब्बा

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एसी कोच के अंदर सीटों के अलावा गलियारों में भी बड़ी संख्या में लोग खड़े हैं। इतनी भीड़ के कारण यात्रियों को आने-जाने में भी दिक्कत हो रही है। वीडियो में शोर-शराबा सुनाई देता है और लोग “आगे बढ़ो, आगे बढ़ो” कहते नजर आते हैं।

सीट पर बैठे यात्री भी परेशान दिखाई दे रहे हैं। दावा किया जा रहा है कि यह ट्रेन बिहार से गुजर रही थी। वीडियो बनाने वाले यात्री ने इसे शेयर करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को टैग कर पूछा, “यह सब क्या है?” हालांकि वीडियो की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ये खबर भी पढ़ें :

लोगों ने कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर की

इस वीडियो को प्लेटफॉर्म X पर @kapsology नाम के यूजर ने पोस्ट किया है, जिसके बाद यह तेजी से वायरल हो गया। लोग कमेंट कर अपनी नाराजगी जाहिर कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि कुछ लोग हर कोच को अपना घर समझकर घुस जाते हैं।

दूसरे यूजर ने कहा कि सिर्फ को टैग करने से कुछ नहीं होगा, लोगों में भी सिविक सेंस होना चाहिए। वहीं कई लोगों का कहना है कि रेलवे की जिम्मेदारी है कि एसी जैसे प्रीमियम कोच में यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित की जाए।

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply