Wednesday, April 29, 2026
Entertainment

Farhan Akhtar On Ranveer: किसी भी चीज को हल्के में नहीं…फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ पर रणवीर सिंह से हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

Farhan Akhtar On Ranveer Singh Don 3: पिछले कुछ वक्त से फरहान अख्तर अपनी फिल्म ‘डॉन 3’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म से रणवीर सिंह के अलग होने के बाद इस पर काफी विवाद हुआ. फरहान ने 40 करोड़ रुपये के नुकसान का दावा किया और रणवीर से हर्जाने की भी मांग की. इस बीच फरहान ने इस पूरे विवाद पर बिना नाम लिए पहली बार रिएक्शन दिया है. साथ ही उन्होंने इसका भी खुलासा किया है कि क्या वो अब ‘डॉन 3’ बनाएंगे या नहीं.

Farhan Akhtar On Ranveer: किसी भी चीज को हल्के में नहीं…फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ पर रणवीर सिंह से हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी
Farhan Akhtar On Ranveer: किसी भी चीज को हल्के में नहीं…फरहान अख्तर ने ‘डॉन 3’ पर रणवीर सिंह से हुए विवाद पर तोड़ी चुप्पी

ने हाल ही में हॉलीवुड रिपोर्टर इंडिया से बातचीत में ‘डॉन 3’ विवाद पर अपनी राय रखी. हालांकि उन्होंने सीधे तौर पर और खुलकर कुछ नहीं बताया. फरहान ने कहा, “मैंने जो सीखा है वो ये है कि अप्रत्याशित की उम्मीद करनी चाहिए. किसी भी चीज़ को हल्के में नहीं लेना चाहिए जब तक आप उसे फिल्म में ले ना लें. आप जानते हैं ये ऐसा ही है.”

मुश्किल दौर शोबिज़ का हिस्सा

इस दौरान फरहान अख्तर ने अपने करियर को लेकर कहा, “जब से मैंने शुरुआत की. उस पल से जब आमिर खान, अक्षय खन्ना, प्रीति जिंटा, डिंपल कपाड़िया, सैफ अली खान और मेरे पार्टरन के तौर पर रितेश सिधवानी आए और कहा कि चलो फिल्म बनाते हैं- उस पल से ही मेरा सफर बेहद शानदार रहा है.” इस दौरान फरहान ने कहा कि मैंने हमेशा उन लोगों के साथ काम किया, जिनके साथ काम करना चाहा. उन्होंने कहा कि शोबिज़ करियर में मुश्किलें आती ही हैं. फरहान कहते हैं, “एक वक्त पर आपको महसूस होता है कि एक दौर ऐसा आएगा, जो थोड़ा ज्यादा मुश्किल होगा.”

डॉन 3 बनेगी या नहीं?

इतना विवाद होने के बाद क्या डॉन 3 बनेगी? ये सवाल हर किसी के जेहन में है. फरहान ने इंटरव्यू के दौरान कहा कि फिल्म की कहानी अभी भी उनके दिल के बेहद करीब है. उन्होंने कहा कि ये एक ऐसा प्रोजेक्ट है, जिसपर उन्होंने काफी मेहनत की है. उन्होंने इशारा किया कि फिल्म बंद नहीं हुई है और अभी भी इस पर काम जारी है. उन्होंने डॉन 3 की कहानी को ‘इंक्रेडिबल स्टोरी’ बताया है. हालांकि के जाने के बाद कौन डॉन बनेगा? इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं है.

रणवीर लौटाएंगे पैसे?

साल 2023 में फरहान अख्तर के एक्सेल एंटरटेनमेंट ने ‘डॉन 3’ का ऐलान किया था और अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान के बाद रणवीर सिंह को अगले डॉन के तौर पर पेश किया था. हालांकि कहा जाता है कि धुरंधर के बाद रणवीर सिंह ने फिल्म से अपने हाथ पीछे खींच लिए. विवाद बढ़ने पर पता चला कि रणवीर सिंह 10 करोड़ रुपये का साइनिंग अमाउंट लौटाने को तैयार हो गए हैं. इसके अलावा इस बात पर भी राज़ी हुए कि वो अपनी अगली फिल्म में एक्सेल एंटरटेनमेंट को हिस्सेदारी भी देंगे. मीडिया रिपोर्ट्स के इन दावों पर रणवीर या फरहान की ओर से कोई बयान नहीं आया.

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply