Wednesday, April 29, 2026
Viral

हाथी के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, मौत को सामने देख कांप गए लोग; लेकिन क्लिप की सच्चाई है कुछ और

Fact Check: हाल में ही X (पहले ट्विटर) पर @WolfprwX हैंडल से पोस्ट किया गया एक वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है. इसमें एक भीमकाय हाथी गली में एक शख्स को अपनी सूंड में लपेटकर दीवार पर पटकते हुए दिख रहा है, जिससे पूरी दीवार ढह जाती है. इसे देखकर लोग हैरान और दहशत में हैं. लेकिन जब हमने इस वीडियो की पड़ताल की, तो परतें खुलती चली गईं. असल में जिस को देखकर लोग सिहर रहे हैं, वो पूरी तरह फेक है.

हाथी के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, मौत को सामने देख कांप गए लोग; लेकिन क्लिप की सच्चाई है कुछ और
हाथी के हमले का खौफनाक वीडियो वायरल, मौत को सामने देख कांप गए लोग; लेकिन क्लिप की सच्चाई है कुछ और

कैसे पहचानें कि वीडियो AI निर्मित है?

अगर आप ध्यान से देखेंगे, तो वायरल क्लिप में आपको चार तकनीकी खामियां साफ नजर आएंगी. जब हाथी शख्स को हवा में उछालता है, तो उसका शरीर किसी वजनदार वस्तु के बजाय रूई के गुच्छे या रबर की तरह बर्ताव करता है. जबकि ग्रैविटी और वजन का ऐसा संतुलन असल जिंदगी में मुमकिन नहीं है.

पिघलते हुए चेहरे

एआई की सबसे बड़ी कमजोरी इंसानी चेहरे और हाथ-पैर हैं. वीडियो में जो लोग भागते हुए दिख रहे हैं, उनके चेहरे स्पष्ट नहीं हैं, और वे किसी पिघले हुए मोम की तरह ब्लर और अजीब दिख रहे हैं.

ग्राफिक्स की खामी

वहीं, दीवार के टूटने और धूल उड़ने का तरीका किसी वीडियो गेम सरीखा है. धूल का गुबार और मलबे का ढहना भी नेचरल नहीं लग रहा है.

ओवरलैपिंग

वीडियो को फ्रेम दर फ्रेम देखने पर पता चलता है कि कई जगह पर तो हाथी की सूंड बंदे के शरीर के आर-पार होती नजर आती है, जो डिजिटल ओवरलैपिंग की सबसे बड़ी खामी है. इससे भी पता चलता है कि ये वीडियो फेक है यानी एआई जनरेटेड है.

निष्कर्ष यह है कि दावा भ्रामक है, क्योंकि वीडियो फेक है. इसे सिर्फ लाइक्स और व्यूज बटोरने के लिए AI की मदद से जनरेट किया गया है. इसलिए किसी भी वीडियो को फॉर्वर्ड करने से पहले उसकी बारीकियों पर नजर जरूर डालें. क्योंकि, हर चमकती चीज सोना नहीं होती. वीडियो देखने के लिए यहां क्लिक करें.

Image Credit: X/@WolfprwX

khabarmonkey@gmail.com

Leave a Reply