बेंगलुरु की सड़कों से एक ऐसी तस्वीर इंटरनेट पर हुई है, जिसे देखकर नेटिजन्स की रूह कांप गई है और वे सोच में पड़ गए हैं. वायरल तस्वीर में एक ही स्कूटर पर 6 बच्चे सवार दिख रहे हैं, वो भी बिना हेलमेट और किसी बड़े की निगरानी के, और अपनी जान जोखिम में डालकर फर्राटा भर रहे हैं. इस तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों का गुस्सा फूट पड़ है. लोग न सिर्फ इसे घोर लापरवाही बता रहे हैं, बल्कि बच्चों के हाथ में स्कूटर थमाने वाले माता-पिता को तुरंत गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे हैं.

चौंकाने वाली यह घटना 26 अप्रैल की सुबह बेंगलुरु के पदरायणपुरा मेन रोड के पास की बताई जा रही है. तस्वीर में स्कूटर की ड्राइविंग सीट पर एक छोटे बच्चे को बैठा देखा जा सकता है, जबकि 5 अन्य बच्चे ठूंस-ठूंस कर बैठे हैं. आप देखेंगे किसी ने भी हेलमेट नहीं पहना है. तस्वीर देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि इनमें से कोई भी बच्चा 10-12 साल से ऊपर का नहीं है.
श्रेयस नाम के एक X यूजर ने यह तस्वीर शेयर की और स्कूटर का नंबर KA05JZ9065 को हाइलाइट करते हुए बेंगलुरु पुलिस को टैग कर दिया. जैसे ही तस्वीर वायरल हुई, नेटिजन्स ने कमेंट्स की झड़ी लगा दी. लोगों का कहना है कि यह केवल लापरवाही नहीं बल्कि आपराधिक लापरवाही है.
भड़के लोगों ने कहा कि इन बच्चों के माता-पिता को कम से कम एक हफ्ते के लिए जेल की हवा खिलानी चाहिए. क्या उन्हें अपने बच्चों की जरा भी फिक्र नहीं है? एक यूजर ने हैरान होकर कमेंट किया, हमने बाइक पर 3-4 लोगों को देखा था, लेकिन 6 बच्चे? यह सरासर पागलपन है.
पुलिस की रडार पर मामला
बेंगलुरु ट्रैफिक पुलिस ने इस पर संज्ञान लिया है. वायरल फोटो के आधार पर अब वाहन मालिक और बच्चों के अभिभावकों की पहचान की जा रही है. ट्रैफिक एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर इस दौरान कोई हादसा हो जाता, तो इसकी जिम्मेदारी कौन लेता?
This is haappend on today 26/04/2026 morning 10:45 am those kid’s illegally ridding scooter No. ( KA05JZ9065 ) on location ( Padarayanapura main road near gowripalya on opposite of total engineer auto gas ) new Bridge. please take necessary. @BlrCityPolice @blrcitytraffic pic.twitter.com/S4rrOE8vbD
— Shreyas Shreyu (@Shreyas35240282) April 26, 2026





